Search

महाधिवक्ता का DGP को पत्र, वकील गोपाल कृष्ण के हत्यारों को जल्द पकड़ें

Ranchi :  रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण उर्फ गोपी बाबू हत्याकांड पर महाधिवक्ता राजीव रंजन ने संवेदना व्यक्त की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद महाधिवक्ता ने राज्य के डीजीपी को अधिवक्ता गोपाल कृष्ण के हत्यारों को जल्द पकड़ने और वकीलों के खिलाफ हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है. महाधिवक्ता ने डीजीपी अनुराग गुप्ता से व्यक्तिगत रूप से कहा कि अधिवक्ता गोपाल कृष्ण के हत्यारे जल्द से जल्द पकडे जायें और इस घटना की त्वरित जांच कर दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जाये.  बता दें कि रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की आज चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है. इसके बाद से वकीलों में काफी रोष है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp