Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड : संजीत माझी की जमानत याचिका दुबारा खारिज, बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार

Ranchi :  रांची सिविल कोर्ट के दिवंगत अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड के आरोपी संजीत माझी को बेल देने से हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है. इससे पहले भी संजीत ने हाईकोर्ट में जमनात याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट खारिज कर चुका है. जिसके बाद दुबारा संजीत ने बेल के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. जस्टिस सुभाष चांद की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी सुनने के बाद अदालत ने संजीत माझी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है.

तमाड़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

वर्ष 2021 में रांची सिविल कोर्ट के वकील मनोज झा की तमाड़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में कई लोगों को आरोपी बनाया गया है. आरोपियों में से कई फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. दिवंगत अधिवक्ता मनोज झा के परिजनों की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता हेमंत शिकरवार ने बहस की. इस केस के लिए हेमंत शिकरवार कोई फीस नहीं ले रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – राहुल">https://lagatar.in/it-is-not-clear-why-rahul-gandhi-is-unable-to-come-to-court-justice-is-equal-for-all-so-be-physically-present-read-mp-mla-court-order/">राहुल

गांधी कोर्ट आने में क्यों असमर्थ हैं यह स्पष्ट नहीं, न्याय सबके लिए समान, इसलिए सशरीर हाजिर हों, पढ़िए MP-MLA कोर्ट का आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही