Search

 
 
 

जेवियर कॉलेज की जमीन को लेकर हुई थी अधिवक्ता मनोज झा की हत्या, पांच अपराधी गिरफ्तार

 
Ranchi: जेवियर कॉलेज की जमीन को लेकर हुई थी अधिवक्ता मनोज झा की हत्या. एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर बुंडू डीएसपी अजय कुमार और हेडक्वार्टर डीएसपी 1 नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बंगाल, उड़ीसा और सरायकेला में छापेमारी करते हुए हत्या की घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में सोनू अंसारी, इमदाद अंसारी, रिजवान अंसारी, संजीत मांझी और सकिल अंसारी शामिल हैं.

मुख्य आरोपी फरार

हत्या में शामिल मुख्य आरोपी अफसर आलम फरार है. अफसर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकाने पर लगातार">http://lagatar.in">लगातार

छापेमारी कर रही है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, गोली, कार और बाइक बरामद किया है. गौरतलब है कि बीते 26 जुलाई को तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव में चर्च रोड रांची निवासी अधिवक्ता 55 वर्षीय मनोज झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

जेवियर कॉलेज की जमीन को लेकर हुई थी अधिवक्ता की हत्या

पुलिस की जांच में पता चला कि अधिवक्ता मनोज झा संत जेवियर कॉलेज प्रबंधन की ओर से रड़गांव में जमीन संबंधित कार्यों की देखरेख करते थे. उस जमीन पर मुख्य आरोपी अफसर आलम अपने अन्य सहयोगियों के साथ दावा करता था. जेवियर स्कूल ने उस जमीन को रड़गांव के शेख रजा के वंशजों से 2007 में खरीदा था. उसी समय गांव के कुछ लोगों ने इस संबंध में कोर्ट में आवेदन दिया था. तभी से मामला कोर्ट में चल रहा है. बताया जाता है कि जेवियर कॉलेज के पक्ष में कोर्ट का फैसला आया था. जिसके बाद अपराधी अफसर आलम अन्य अपराधकर्मियों के साथ मिलकर योजना बनायी कि अधिवक्ता मनोज की हत्या करने के बाद रास्ता साफ हो जाएगा. जिसके बाद उस जमीन को बेचकर हम सभी आपस में पैसे का बंटवारा कर लेंगे.

क्या है मामला

जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव में चर्च रोड रांची निवासी अधिवक्ता 55 वर्षीय मनोज झा की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर थी. बीते 26 जुलाई को लगभग साढ़े तीन बजे दो पल्सर बाइक पर आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. मनोज झा संत जेवियर स्कूल के जमीन विवाद में केस की पैरवी कर रहे थे. जेवियर स्कूल तमाड़ के रड़गांव में 14 एकड़ जमीन पर कॉलेज का निर्माण करा रहा था. वहां पर बाउंड्री का कार्य हो रहा था. बताया जाता है कि मनोज झा वहां पर देखरेख करने जाया करते थे. 26 जुलाई को भी वह चारदीवारी निर्माण को देखने गए थे. निर्माण कार्य देखने के बाद वह रड़गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर एक पेड़ के नीचे गाड़ी खड़ी कर उसमें बैठे हुए थे. साथ में उनका चालक असलम भी था. तभी दो पल्सर मोटरसाइकिल पर पांच अपराधी आए और कार में बैठे मनोज झा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें-संसद">https://lagatar.in/parliaments-opposition-parties-will-have-an-important-meeting-tomorrow-may-decide-on-mock-parliament-in-protest/122229/">संसद

के विपक्षी दलों की कल होगी अहम बैठक, विरोध में ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर हो सकता निर्णय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही