Search

 
 
 

अधिवक्ता मुमताज झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक बने

 
Ranchi: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, जो अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण और आर्थिक विकास के लिए कार्यरत हैं, अधिवक्ता मुमताज खान को निदेशक पद पर नियुक्त किया है. झारखंड सरकार ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की. इस अवसर पर अधिवक्ता मुमताज खान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी का धन्यवाद व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि निगम का प्रमुख कार्य स्वरोजगार, शिक्षा और आय सृजन गतिविधियों के लिए रियायती ब्याज दर पर सावधि ऋण, कार्यशील पूंजी ऋण, शिक्षा ऋण और अन्य प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान करना है. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम 1992 के अनुसार,अल्पसंख्यक समुदायों में मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी शामिल हैं. मुमताज खान ने यह भी कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक अल्पसंख्यक बच्चों को शिक्षा देना, उन्हें शिक्षा के लिए ऋण मुहैया कराना और शिक्षा दर को बढ़ाना होगा.इस अवसर पर रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, जॉइंट सेक्रेटरी अभिषेक भारती, सीनियर अधिवक्ता हुमायूं रशीद, अधिवक्ता सुल्तान खान, अधिवक्ता सरफराज, अधिवक्ता नसर इमाम, मो. शमीम, अरविंद कुमार सिंह, अधिवक्ता हफीजुल समेत अन्य अधिवक्ताओं ने मुमताज खान को बधाई दी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही