ब्राउन शुगर के कारोबार का भंडाफोड़
रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में कोतवाली डीएसपी प्रकाश कुमार सोए के नेतृत्व में एक बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया गया है. पुलिस की छापेमारी में घर के तहखाने में छुपा कर रखे गए 105 पुड़िया ब्राउन शुगर और तीन किलो गांजा बरामद किया गया है. एसएसपी ने बताया कि जानकारी मिली थी कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर के रहने वाले पवन कुमार और चिंटू अपने घर से ही ड्रग्स का कारोबार कर रहा है. सूचना पुख्ता होने के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश कुमार सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में पुलिस पवन कुमार के घर में छापेमारी की गई. पवन ने अपने ही घर में एक छोटा सा तहखाना बनाकर उसमें ब्राउन शुगर और गांजा रखा था. जिसे बरामद कर लिया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें - झामुमो">https://lagatar.in/jmms-counterattack-bjp-created-false-scam-of-spying-on-champai-it-was-exposed-apologized/">झामुमोका पलटवार, भाजपा ने चंपाई की जासूसी का झूठा प्रपंच रचा, पर्दाफाश हो गया, माफी मांगे… [wpse_comments_template]
Leave a Comment