Search

 
 
 

अधिवक्ता राजीव कुमार मामला : व्यवसायी अमित अग्रवाल से ईडी ने की आठ घंटे पूछताछ

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार कोलकाता में 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार हुए थे. इस मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी की टीम ने कोलकाता के साल्टलेक निवासी व्यवसायी अमित अग्रवाल से शनिवार को पूछताछ की. ईडी के एयरपोर्ट रोड स्थित ऑफिस में ईडी ने अमित अग्रवाल से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की. गौरतलब है कि अमित अग्रवाल को बीते 25 अगस्त को ईडी के समक्ष हाजिर होने के लिए समन भेजा गया था, लेकिन वो ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. ईडी फिलहाल अधिवक्ता राजीव कुमार से भी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

पैसों के स्रोत और मनी लाउंड्रिंग से जुड़े हुए सवाल पूछे

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने अमित अग्रवाल से पैसों के स्रोत और मनी लाउंड्रिंग से जुड़े सवाल की है. अमित अग्रवाल ने प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि अधिवक्ता राजीव ने शेल कंपनियों से जुड़े पीआइएल में से उनकी कंपनी का नाम हटाने के लिए 10 करोड़ रुपये मांगे थे. उन्होंने असमर्थता जतायी, तो चार करोड़ की मांग की गयी. इसके बाद एक करोड़ रुपये पर माने. राजीव ने कहा था कि उनकी पहुंच आयकर विभाग और अन्य जांच एजेंसियों तक है.

शेल कंपनी मामले में हाइकोर्ट पहुंचे थे अमित

शेल कंपनियों में निवेश से संबंधित पीआइएल में कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल ने हस्तक्षेप याचिका दायर की थी. इसमें कहा गया था कि शिवशंकर शर्मा की ओर से दायर पीआइएल में उन पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं. उनका यानी अमित अग्रवाल का संबंध ऑरोरा स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड के साथ है. इसका निबंधित कार्यालय धर्मतल्ला, कोलकाता के लेनिन सारणी में है. इस कंपनी में एक निदेशक हैं. यह कंपनी सिनेमा के निर्माण से जुड़ी हुई है. 23 जून को शेल कंपनियों की सुनवाई के दौरान अमित अग्रवाल की ओर से हस्तक्षेप याचिका पर सुनवाई का आग्रह किया गया था. इस पर अदालत ने यह कहते हुए सुनवाई से इंकार कर दिया था कि अभी किसी भी प्राइवेट पार्टी को नहीं सुना जायेगा.

कौन हैं अमित अग्रवाल

अमित अग्रवाल कोलकाता के सॉल्टलेक में रहते है़ं . इनकी जामताड़ा में मिहिजाम वनस्पति नामक कंपनी है, इनके खिलाफ शेल कंपनियों को लेकर आरोप लगता रहा है़. ये कोयला कारोबारियों से भी जुड़े रहे हैं. इनके परिवार का झारखंड से पुराना नाता है़.
इसे भी पढ़ें- पिकनिक">https://lagatar.in/upa-showed-unity-on-the-pretext-of-picnic-cm-looked-careless-shared-selfie/">पिकनिक

के बहाने UPA ने दिखायी एकताः सीएम दिखे बेफिक्र, शेयर की सेल्फी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही