Search

 
 
 

मेयर पद के लिए अधिवक्ता श्वेता प्रियदर्शिनी ने दाखिल किया नामांकन

 
Bhagalpur :  भागलपुर नगर निगम चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन वार्ड नंबर 19 की रहने वाली श्वेता प्रियदर्शिनी ने मेयर पद के लिए पर्चा भरा. श्वेता प्रियदर्शिनी पेशे से सुप्रीम कोर्ट के तेजतर्रार अधिवक्ता है और वह भागलपुर कोर्ट में भी प्रैक्टिसनर हैं.  शनिवार को श्वेता प्रियदर्शिनी अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़े के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंची. निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने श्वेता प्रियदर्शिनी के तमाम दस्तावेजों की गहन जांच की उसके उपरांत सर्किल ऑफिसर ने उन्हें नाम निर्देशन पत्र की रसीद जारी कर दी. मेयर पद की उम्मीदवार श्वेता प्रियदर्शिनी की प्रस्ताव डॉ.नूतन कुमारी वाइस प्रिंसिपल बीएड कॉलेज बनी. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-after-killing-wife-and-son-and-daughter-for-dowry-face-burnt-with-acid/">बिहार

: दहेज के लिए पत्नी और बेटा-बेटी को मारकर तेजाब से चेहरा जलाया
चुनाव में नामांकन के उपरांत श्वेता प्रियदर्शिनी ने कहा कि नए पैटर्न और नई सोच के साथ वह मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही है. अब तक भागलपुर के निर्वाचित मेयर ने बहुत कुछ अच्छा काम तो किया, लेकिन नए दौर में जिस बदलाव के साथ शहर में परिवर्तन की जरूरत थी, उसमें वे असफल रहे. श्वेता ने कहा कि यह चुनाव वह और वैज्ञानिक बदलाव से जुड़े विकास कार्य के लिए लड़ रही है. मेयर किसी भी शहर का प्रथम नागरिक होता है. मेयर ऐसा हो जिसपर समाज के हर तबके के लोगों को गर्व हो क‍ि इस शहर के लोगों ने एक पढ़ी लिखी काबिल मेयर को चुना है. [caption id="attachment_429979" align="alignnone" width="1290"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-24-at-9.04.42-PM.jpeg"

alt="" width="1290" height="1008" /> श्वेता प्रियदर्शिनी[/caption] इस मौके पर जेडीयू नेता शिशुपाल भारती, नाथनगर प्रमुख दुर्गा दयाल, पूर्व डिप्टी चेयरमैन आरती यादव के प्रतिनिधि प्रदीप यादव, वसीम खान, राजेश झा,राजीव आचार्य, उत्तम पासवान, मोहम्मद चांद, सोनू पासवान, मुरारी मंडल, सुभाष मंडल, उत्तम सिंह चंदवांसी, मुखिया प्रतिनिधि सुधीर सिंह,बिहारी अस्मिता मंच के डॉ. अजीत कुमार सोनू, सीनियर अधिवक्ता राजेश सहाय समेत अनेक गण्यमन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही