Search

 
 
 

अधिवक्ता संघ का चुनाव : 12 पदों के लिए 24 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

 
Latehar:  जिला अधिवक्ता संघ, लातेहार का सत्र 2023-25 के लिए चुनाव आगामी 25 फरवरी को होगा. चुनाव में नामाकन दाखिल करने का अंतिम दिन 14 फरवरी निर्धारित था. संघ के चुनाव आयुक्त अनिल कुमार ठाकुर, सहायक चुनाव आयुक्त संतोष रंजन व स्वपनिल कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में कुल 12 पदों के लिए 24 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया है. इनमें एक अध्यक्ष पद के लिए राजमणी प्रसाद व अरूण कुमार द्विवेदी, एक उपाध्यक्ष पद के लिए बासुदेव कुमार पांडेय, पंकज कुमार व कुमार अमीत, एक सचिव पद के लिए संजय कुमार, वृंद कुमार व जय प्रकाश नाथ शाहदेव, एक संयुक्त सचिव, प्रशासनिक पद के लिए लाल अरविंद नाथ शाहदेव, मिथिलेश कुमार व राजीव रंजन कुमार पांडेय, एक संयुक्त सचिव, पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुमार सिंह व नवीन कुमार गुप्ता, एक कोषाध्यक्ष पद के लिए मिथिलेश कुमार सिन्हा व गणेश प्रसाद, एक सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार पांडेय व धीरेंद्र कुमा शुक्ला ने अपना नामांकन परच दाखिल किया है. जबकि पांच कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मो अब्दुल सलाम, रमण कुमार महतो, सविता साहु, प्रदीप नाथ शाहदेव, निरंजन प्रकाश मल्लान, बनवारी प्रसाद व वृंद बिहारी प्रसाद यादव ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया है. उन्होने बताया कि 15 फरवरी को नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी. जबकि 16 फरवरी को नाम वापस लिए जायेगें. 25 फरवरी को चुनाव व मतों की गणना की जायेगी. इसे भी पढ़ें: कोचिंग">https://lagatar.in/students-of-coaching-institute-were-celebrating-valentines-day-accused-of-molestation/">कोचिंग

संस्थान के छात्र-छात्रा मना रहे थे वैलेंटाइन डे, छेड़छाड़ का आरोप लगा की छिनतई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही