Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिवक्ता संघ का चुनाव 25 फरवरी को, 89 मतदाता करेंगे मतदान

Latehar : अधिवक्ता संघ, लातेहार का सत्र 2023-2025 के लिए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आगामी 25 फरवरी को मतदान किया जायेगा. इस चुनाव में संघ के कुल 89 मतदाता भाग लेंगे. कुल 12 पदों के लिए चुनाव किया जायेगा. संघ के सहायक चुनाव आयुक्त संतोष रंजन ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव प्रशासनिक, संयुक्त सचिव (पुस्तकालाध्यक्ष), कोषाध्यक्ष व सहायक कोषाध्यक्ष के एक-एक पद व कार्यकारिणी सदस्यों के पांच पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा. मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया. 13 व 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन किया जायेगा. 15 फरवरी को नामांकन प्रपत्रों की स्‍क्रूटनी की जायेगी. 16 फरवरी को नाम वापस लिया जा सकेगा. 25 फरवरी को संघ भवन में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा. जबकि उसी दिन दोपहर 2:30 बजे मतपत्रों की गिनती की जायेगी. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-met-cm-hemant-soren-discussed-political-issues/">सीएम

हेमंत सोरेन से मिले तेजस्वी यादव, राजनीतिक विषयों पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही