Search

 
 
 

नये हाईकोर्ट भवन में चेंबर के मुद्दे पर एडवोकेट एसोसिएशन नरम, फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति

 
Ranchi : नवनिर्मित हाईकोर्ट भवन में बनाये जा रहे चेंबर की संख्या समेत अन्य सुविधाओं को लेकर एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाईकोर्ट ने आंदोलन की राह पकड़ी थी. बीते दिन जीबी की बैठक में सफेद बिल्ला लगाकर विरोध- प्रदर्शन एवं धरना देने की भी बात हुई थी. लेकिन मंगलवार को चेंबर के मुद्दे पर पुनः जीबी की बैठक हुई, जिसमें एसोसिएशन नरम नजर आया. हाईकोर्ट परिसर में हुई बैठक में एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी और कई अधिवक्ता शामिल हुए. जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश के आश्वासन के बाद विरोध तो जारी है, लेकिन आक्रामकता कम कर दी गई है. एसोसिएशन ने कहा है कि हमारी लड़ाई ना ही हाईकोर्ट से है और ना ही सरकार से. हम वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं. हमें लगता है कि हमारी मांगें सुनी जाएंगी.
इसे भी पढ़ें – वाह">https://lagatar.in/wow-the-department-of-business-it-took-full-day-to-find-a-fault-10-hours-of-worried-harmuwasi/">वाह

रे ब‍िजली व‍िभाग…एक फॉल्‍ट ढूंढने में लगा द‍िया पूरा द‍िन, 10 घंटे परेशान रहे हरमूवासी

700 चेंबर की हुई है पेशकश, लेकिन अभी तय नहीं - सूत्र

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डॉ रवि रंजन ने वकीलों के विरोध के बाद चेंबर की संख्या 540 से बढ़ा कर 700 करने की बात कही है. हालांकि एसोसिएशन इस पर असंतोष जाहिर करते हुए कुछ भी बोलने से बच रहा है. लेकिन आंदोलन को नरम रूप देने से यह साफ नजर आ रहा है कि अदालत के हस्तक्षेप के बाद वह अपनी 1000 चेंबर से घटकर नीचे किसी भी संख्या में संतुष्ट हो सकता है. फिलहाल सफेद बिल्ला लगाकर विरोध जारी है और एसोसिएशन वेट एंड वॉच की स्थिति में है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jmm-released-a-panel-list-of-11-leaders-to-present-the-partys-side-in-the-media-2/">झारखंड

में भाजपा की पेंच कसने पहुंचे लक्ष्मीकांत बाजपेयी, 5 दिन करेंगे प्रवास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही