Search

 
 
 

बोकारो में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

 
Bokaro : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को बोकारो में थे. इस दौरान बोकारो के अधिवक्ताओं ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल काउंसिल मेंबर रणजीत गिरि के नेतृत्व में उनसे मुलाकात की. अधिवक्ताओं के हित में लिए गए निर्णय के लिए सीएम का अभिनंदन किया. उन्हें शॉल ओढ़ाकर व गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया. इस मौके पर सीएम ने बोकारो डीसी विजया जाधव को झारखंड हाईकोर्ट के तहत चंद्रपुरा, दुगदा व जरीडीह थाना को बोकारो कोर्ट से जोड़ने के लिए पहल करने का आदेश दिया.साथ ही बोकारो बार के लिए बोकारो कोर्ट परिसर के पास जमीन उपलब्ध करवाने का भी आदेश दिया. अधिवक्ता रणजीत गिरि ने झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए विधेयक लाने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिवक्ता हित में फैसला लेने का अश्वाशन दिया. अधिवक्ताओं ने मौके पर मौजूद मंत्री बेबी देवी, मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर, विधायक अनूप सिंह को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता दिनेश शर्मा, अतुल कुमार, प्रमोद कुमार, हसनैन आलम, संजीत महतो, संजीत कुमार सिंह, दीपिका सिंह, संदीप सिंह, शामिल थे. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-talks-about-bringing-article-370-but-never-once-says-it-will-bring-back-pok-pm-modi/">कांग्रेस

आर्टिकल 370 लाने की बात करती है, एक बार भी नहीं कहा, पीओके वापस लायेंगे : पीएम मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही