Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट और एग्जीक्यूटिव कोर्ट से अधिवक्ताओं ने बनाई दूरी, न्यायिक कार्य से है अलग

सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीओ) कोर्ट से करीब 15 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के विरोध में आज अधिवक्ताओं ने रांची सिविल कोर्ट और एग्जीक्यूटिव कोर्ट से दूरी बनाई है. बुधवार की सुबह 10:30 बजे कुछ अधिवक्ता नए बार भवन पहुंचे. लेकिन वह सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्यों में हिस्सा लेने नहीं जा रहे हैं.
 
  • ग्रामीण इलाकों से कई मुवक्किल कोर्ट पहुंचे, इंतजार के बाद वापस लौटे

Ranchi :  सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीओ) कोर्ट से करीब 15 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के विरोध में आज अधिवक्ताओं ने रांची सिविल कोर्ट और एग्जीक्यूटिव कोर्ट से दूरी बनाई है. बुधवार की सुबह 10:30 बजे कुछ अधिवक्ता नए बार भवन पहुंचे. लेकिन वह सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्यों में हिस्सा लेने नहीं जा रहे हैं.

 

रोजाना की तरह आज भी बड़ी संख्या में मुवक्किल सुनवाई में हिस्सा लेने और अपने काम को लेकर रांची सिविल कोर्ट पहुंचे थे. सर्वाधिक मुवक्किल ग्रामीण इलाकों बेड़ों, नारकोपी, बीआईटी , ठाकुरगांव, खेलारी आदि जगहों से के थे. इनमें से कुछ लोग अपने अधिवक्ता के पास बैठकर अपने केस की चर्चा करते दिखे. लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से दूर रहने की वजह से सभी वापस लौट गए. मुवक्किलों ने बताया कि वे अपना काम छोड़कर आज यहां आए थे, लेकिन वह निराश होकर लौट रहे हैं. 

 

 बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के सदस्य संजय कुमार विद्रोही ने बताया कि रांची जिला बार एसोसिएशन की आमसभा में लिए गए निर्णय का सभी अधिवक्ता समर्थन कर रहे हैं. सभी अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य से दूर रहने की अपील की गई है. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का निर्णय  अधिवक्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए है.

 

Uploaded Image

 

 

Uploaded Image

 

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही