Search

 
 
 

धनबाद के अधिवक्ता 4 व 5 मार्च को क्रिकेट मैदान में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

 
Dhanbad : कोर्ट में कानूनी दांव-पेंच के माहिर अधिवक्ता अब खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. धनबाद के सिंफर ग्राउंड पर 4 व 5 मार्च को बार प्रीमियर लीग मैच खेला जाएगा. इसके लिए 26 फरवरी को गोल्फ ग्राउंड में डीसीए के अधिकारियों की अगुवाई में चयन ट्रायल का आयोजन हुआ. इसमें 4 टीम का सिलेक्शन किया गया. मैच का आयोजन धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में होगा. टीमों के फ्रेंचाइजी अधिवक्ता शाहनवाज, विजय झा, शिव शक्ति और दीप नारायण हैं, जबकि टाइटल स्पॉन्सर अविष्कर डायग्नोस्टिक है. गोल्फ ग्राउंड में आयोजित खिलाड़ियों के चयन ट्रायल में काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया. मौके पर बार एसोसिएशन धनबाद के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय, महासचिव जीतेंद्र कुमार, प्रशासनिक सचिव अमित कुमार, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य व डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव उत्तम विश्वास, ललित जगनानी, विनय सिंह आदि उपस्थित थे. टीम चयन में अभय सिन्हा व उमेश श्रीवास्तव ने सक्रिय सहयोग किया. अधिवक्ता शहबाज, शुभाशीष, करण व संतोष चारों टीमों के कप्तान बनाए गए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-jeevan-jyoti-school-66-divyangs-got-artificial-hands-made-in-america/">धनबाद

: जीवन ज्योति स्कूल में 66 दिव्यांगों को मिला अमेरिका में बना कृत्रिम हाथ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही