Search

 
 
 

घाटशिला के अधिवक्ताओं ने अपने को न्यायिक कार्य से रखा अलग

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता तपन कुमार चक्रवर्ती को मुसाबनी पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने का विरोध किया है. पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहे. अधिवक्ताओं ने एसीजेएम की अदालत में अधिवक्ता तपन कुमार चक्रवर्ती की जमानत अर्जी दाखिल की. जमानत अर्जी के बिंदुओं पर गुरुवार को सुनवाई होगी. अधिवक्ताओं ने विरोध करते हुए कहा कि मुसाबनी थाना के एसआई क्षितिज कुमार सोनी द्वारा मामला दर्ज कर विभिन्न धारा लगाकर जेल भेजा गया है. एसआई ने अधिवक्ता तपन कुमार पर गाली-गलौज व मारपीट करने और हथियार छीनने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dead-body-of-an-unknown-old-man-found-at-the-railway-station/">घाटशिला

: रेलवे स्टेशन पर अज्ञात वृद्ध की मिली लाश

जमानत पर सुनवाई के बाद तय करेंगे रणनीति

अधिवक्ताओं का आरोप है कि तपन कुमार चक्रवर्ती के साथ पुलिस ने मारपीट की है. परंतु उसका मेडिकल चेकअप नहीं कराया गया. चिकित्सक से फिट होने का झूठा मेडिकल रिपोर्ट बनाया गया ताकि जेल भेजा जा सके. अधिवक्ता के चेहरे व शरीर पर जख्म के कई निशान देखने को मिले है. अधिवक्ता गुरुवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे. विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से नारायण प्रसाद, बबलू मुखर्जी अजीत सिंह कृटि गुहा, बापी पाल, धनंजय सिंह, बलबीर सिंह, दशरथ महतो, सुनील सीट, दीप्ति दास, दीप्ति सिंह, सुरेश सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही