Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिवक्ता सत्येंद्र और ऋषिकेश ने बदतमीजी कर रहे क्लाइंट की कर दी धुनाई

Ranchi : रांची सिविल कोर्ट में क्लाइंट और वकील के बीच भिड़ंत हो गई. दरअसल सिविल कोर्ट के बार भवन के पीछे शेड में बैठने वाले अधिवक्ता अनिल कुमार के पास एक केस के सिलसिले में उनका क्लाइंट (मुवक्किल) आये हुए थे. सोमवार को केस की तारीख थी. सुनवाई के बाद अधिवक्ता अनिल कुमार के क्लाइंट उन पर दबाव बना रहे थे कि वे केस की लंबी तारीख ले लें. लेकिन अधिवक्ता ने इस पर असमर्थता जाहिर की. जिसके बाद उनका क्लाइंट आक्रोशित हो गया और अधिवक्ता के साथ बदतमीजी करने लगा. वकील के साथ बदतमीजी होता देख अधिवक्ता सत्येंद्र प्रसाद सिंह और ऋषिकेश राय ने अपना केस लड़ने आए व्यक्ति के साथ भिड़ गए. जानकारी के मुताबिक. घटना दिन के करीब 11 बजे की है. मारपीट और हल्ला देखकर अन्य अधिवक्ता बीच बचाव में आए, तब जाकर मामला शांत हुआ. इसे भी पढ़ें – ATS">https://lagatar.in/ats-caught-two-criminals-with-weapons-wanted-in-murder-firing-and-extortion-case/">ATS

ने हथियार के साथ दो अपराधियों को पकड़ा, हत्या, फायरिंग और रंगदारी मामले में थे वांछित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही