Search

 
 
 

सोमवार से न्यायिक कार्यों में एक सप्ताह तक हिस्सा नहीं लेंगे अधिवक्ता

 

राज्य भर के वकीलों के लिए बार काउंसिल का निर्देश

Ranchi: राज्य के वकील 19 से 25 अप्रैल तक अदालत की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे. वर्चुअल और फिजिकल किसी कोर्ट में अधिवक्ता शामिल नहीं होंगे. झारखंड राज्य बार काउंसिल की जेनरल बॉडी की रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. बार काउंसिल ने सभी जिलों के बार संघों और एडवोकेट एसोसिएशन को इसका पत्र भेज दिया है. सभी से इसका पालन करन को कहा है. काउंसिल के आदेश का पालन नहीं करने वालों  पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

आपात बैठक में फैसला

बार काउंसिल की रविवार को हुई आपात बैठक में कहा गया कि राज्य में कोरोना संक्रमण चरम पर है. कई वकील, उनके परिजन और अधिवक्ता, लिपिक संक्रमित हो चुके हैं. अस्पतालों में व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है. समुचित इलाज नहीं हो रहा है. ऐसे में वकीलों को बच कर रहना जरूरी है. हाईकोर्ट से 15 दिनों तक अदालतों की सुनवाई स्थगित करने का आग्रह किया गया था.  लेकिन इस पर चीफ जस्टिस ने कोई निर्णय नहीं लिया. बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा ने अदालतों की सुनवाई स्थगित करने के मामले में सभी जिलों के बार संघों से राय मांगी थी. सभी ने इसका समर्थन किया था और सुनवाई बंद करने का आग्रह किया था. रविवार को जेनरल बॉडी की बैठक कर 25 अप्रैल तक अदालती कार्यवाही में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही