Search

 
 
 

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 200 रन से हराया, सीरीज 3-0 से अपने नाम की

अबू धाबी में 14 अक्टूबर को खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 93 रनों पर ऑलआउट करके 200 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.
 

Abu Dhabi : अबू धाबी में 14 अक्टूबर को खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 93 रनों पर ऑलआउट करके 200 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.

 

इसके साथ ही उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 9 विकेट पर 293 रन बनाए और फिर बांग्लादेश को 28 ओवरों में सिर्फ 93 रनों पर ढेर कर दिया.

 

पहली बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान के लिए ओपनर इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 95 रन की पारी खेली. उन्होंने 111 बॉल की पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े. उनके अलावा मोहम्मद नबी ने 37 बॉल पर 62 और रहमानुल्ला गुरबाज ने 42 रन का योगदान दिया.

 

तीन मैच में 213 रन जड़ने वाले जादरान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. बांग्लादेश की ओर से सैफ हसन ने 3 विकेट हासिल किए. हसन महमूद और तनवीर इस्लाम ने 2-2 विकेट लिए. मेहदी हसन मिराज को एक विकेट मिला.

 

जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. टीम के 10 बैटर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. ओपनर सैफ हसन 43 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे. अफगानिस्तान की ओर से बिलाल सामी ने 7.1 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. बिलाल प्लेयर ऑफ द मैच बने. राशिद खान ने 2 विकेट लिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही