Search

हिटमैट के 'हिट' से अफगानिस्तान चित, भारत ने 35 ओवर में ही जीता मैच

Sports Desk : भारत ने वनडे वर्ल्ड कप-2023 में अपना विजयी अभियान जारी रखा. बुधवार को भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया. भारत ने पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीता था. इस जीत के साथ टीम इंडिया के 4 पॉइंट्स हो गए और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई. बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 8 विकेट पर 273 रन बनाए. 274 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आसानी से 35 ओवर में ही हासिल कर लिया. भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंद पर शतक लगाया. रोहित ने 131 रन की पारी खेली. वहीं ईशान किशन ने 47, विराट कोहली ने नाबाद 55 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 25 रनों  पहली पारी खेली. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके.

रोहित ने अटैक से चित हुआ अफगानिस्तान

कप्तान राहित शर्मा ने शुरुआती ओवर से ही धुआंधार बैटिंग शुरू कर दी. रोहित ने 30 गेंद पर फिफ्टी और 63 गेंद पर सेंचुरी लगाई. वह 84 गेंद पर 131 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी में रोहित ने 16 चौके और 5 छक्के लगाए. रोहित के प्रहार से अफगान चित हो गया. बाकी बची कसर कोहली ने पूरी कर दी.

रोहित ने बनाया यह शानदार रिकॉर्ड

इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार रिकॉर्ड बनाया. रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 63 बॉल पर शतक लगाया. वह वनडे वर्ल्ड कप में 7 सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये. रोहित ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा. सचिन के नाम वर्ल्ड कप के 44 पारियों में 6 शतक है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hazaribagh-jail-superintendent-entangled-in-his-own-letter/">हजारीबाग

: अपने ही पत्र में उलझे हजारीबाग जेल अधीक्षक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//