Search

 
 
 

2018 के बाद रुक्का डैम में जुलाई में सबसे कम हुआ जल का भंडारण

 
  • अगले दो महीने में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो अगले साल गर्मी में पानी का संकट छा सकता है
Ranchi (Kausal Anand) : वर्ष 2018 के बाद गेतलसूद (रूक्का) डैम में जुलाई में सबसे कम पानी का भंडारण हुआ है. 20 जुलाई 2018 को यह जहां 17.7 फीट पर था, वहीं 20 जुलाई 2022 को डैम का जलस्तर सबसे कम 14.08 फीट पर पहुंच गया है. कांके गोंदा डैम का भी हाल खराब है. 20 जुलाई 2020 को जहां डैम का लेबल 21.9 फीट था, वहीं 20 जुलाई 2020 को डैम का लेबल महज 16.4 फीट पर आ गया है. इससे समझा जा सकता है कि रांची में मानसून की बारिश की स्थिति क्या है. आधा सावन गुजर जाने के बाद भी डैम के हलक सुखे हुए हैं. आने वाले दो महीने में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो रांची में अगले साल गर्मी में पानी का संकट छा सकता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/799.jpg"

alt="" width="1280" height="854" />

फिलहाल हटिया डैम की स्थिति अच्छी

रांची के हटिया डैम की स्थिति काफी अच्छी है. मगर इसका कारण बारिश नहीं है. बल्कि पिछले साल अच्छी बारिश के बाद वर्षों बाद हटिया डैम ओवरफ्लो हुआ था. चूंकि हटिया डैम से पानी की सप्लाई महज साढ़े 10 एमजीडी होती है. इसलिए फिलहाल डैम में आगामी तीन वर्ष तक पानी की किल्लत नहीं होगी और अभी बारिश का मौसम शेष है. 20 जुलाई 2022 को डैम का लेबल 30.6 फीट पानी था, जबकि डैम की कुल क्षमता 38 फीट है. यानी महज एक साल में 8 फीट की ही लेबल में कमी आयी है. डैम से कहां-कहां होती है आपूर्ति

  • हटिया से प्रतिदिन होती है 12 एमजीडी जल की आपूर्ति
  • हटिया डैम से प्रतिदिन एचईसी कंपनी सहित धुर्वा, हटिया, बिरसा चौक, एचईसी आवासीय परिसर, हवाई नगर, शुक्ला कॉलानी, डोरंडा, हीनू सहित आसपास के इलाके में 12 एमजीडी पानी की आपूर्ति होती है
  • 4 एमजीडी होती है गोंदा डैम से आपूर्ति
  • गोंदा डैम से कांके रोड, रिनपास, बीएयू व आसपास के क्षेत्रों में 4 एमजीडी पानी की आपूर्ति होती है.
  • 32-35 एमजीडी होती है रूक्का से आपूर्ति
  • शहर के सबसे बड़े इलाके में रूक्का से 32 से 35 एमजीडी पानी की आपूर्ति होती है. रूक्का से शहर के बूटी, इरबा, बरियातू, एमईएस नामकुम, एमईएस दीपा टोली, लोवाडीह, कांटा टोली, बहु बाजार, चर्च रोड, स्टेशन रोड, सिरम टोली, रातू रोड, पिस्का मोड़, हरमू चापू टोली, डीबडीह, पुन्दाग, अशोक नगर, हरमू, मधुकम, किशोर गंज, लालपुर, करम टोली मोरहाबादी, पहाड़ी मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में इस डैम से आपूर्ति होती है.
डैम - 2018-2019-2020-2021-2022 - क्षमता (फीट में) रूक्का – 17.07-18.00-21.18-21.00-14.08 -36 हटिया – 26.00-14.03-7.11-22.5-30.6 -38 कांके – 21.09-21.06-16.4 -28 फीट

दोनों डैम में पानी का पर्याप्त भंडारण हो जाएगा

पिछली बार अच्छी बारिश के कारण हटिया डैम में पानी का भंडारण हुआ था. चूंकि डैम से पानी की सप्लाई सीमित क्षेत्र में होती है, इसलिए पानी का लेबल बना हुआ है. रही बात गोंदा और रूक्का डैम की तो यह चिंता का विषय है. मगर अभी बारिश का मौसम बचा हुआ है.उम्मीद है कि अगले दो माह में इन दोनों डैम में पानी का पर्याप्त भंडारण हो जाएगा.

-निरंजन कुमार, एसई रांची सर्किल

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही