Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

22 माह बाद शुक्रवार से पुन शुरू होंगे पलामू के 1334 प्राथमिक स्कूल

Advertisement
Advertisement
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu) : जिले में 22 माह बाद 1334 सरकारी प्राथमिक स्कूल शुक्रवार से गुलजार हो  जाएंगे और बच्चों की पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी. कोरोना के कारण 17 मार्च 2020 से प्राथमिक स्कूल बंद थे. बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर पा रहे थे. सरकार ने शुक्रवार से स्कूल खोलने का निर्देश दिया है. सरकार के निर्देश पर पलामू के शिक्षा विभाग प्राथमिक स्कूलों को कोरोना गाइड का पालन करते हुए स्कूल का संचालन करने का निर्देश दिया है.पलामू जिले में 1218 स्कूल हैं,जहां पर प्राथमिक स्तर तक पढ़ाई होती होती है. इसके अलावे 110 ऐसे स्कूल हैं,जहां पर वर्ग एक से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई करायी जाती है. वहीं छह स्कूल ऐसे हैं जहां पर वर्ग एक से 12वीं तक की पढ़ाई होती है. शुक्रवार से बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल पाएगा. इसका मुख्य कारण है कि स्कूलों में एमडीएम संचालन के लिए राशि शून्य है. पूर्व में जो राशि एमडीएम की थी.उसे विभाग ने पांच माह पहले ही वापस करा लिया था. तब से एमडीएम संचालन के लिए स्कूल में राशि नहीं है. राशि उपलब्ध होने और सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन मिल पाएगा. इसे भी पढ़ें-पटमदा">https://lagatar.in/patmada-six-arrested-with-12-piece-solar-plates-from-kamalpur-police-cracked-the-case-in-24-hours/">पटमदा

: कमलपुर से 12 पीस सोलर प्लेट के साथ छह गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया मामले का उद्भेदन

मास्क लगाकर स्कूल आने का निर्देश

कोरोना काल में बच्चों को सूखा चावल और बच्चों के एकाउंट में डीबीटी के माध्यम से सीधे राशि हस्तांरित की जा रही थी.शुक्रवार से प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई संचालित करने के लिए शौचालय से लेकर बेंच-डेस्क और परिसर की सफाई पूरी कर दी ली गयी है. शहर के अघोर आश्रम रोड स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय कुम्हारटोली के हेडमास्टर श्याम देव महतो ने कहा कि बेंच-डेस्क को सेनेटाइज करा दिया गया है. वहीं पूरे परिसर को सुव्यवस्थित कर दिया गया है. साथ ही बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल आने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने का उत्साह बच्चों के साथ अभिभावकों में भी देखा जा रहा है.     [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही