Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

3 दिनों की रिमांड के बाद हजारीबाग CWC के प्रबंधक की कोर्ट में पेशी, भेजा गया जेल

एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्लूसी), हजारीबाग के प्रबंधक रविरंजन कुमार 3 दिनों की पुलिस रिमांड के बाद सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
Advertisement
Advertisement

Ranch :  एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्लूसी), हजारीबाग के प्रबंधक रविरंजन कुमार 3 दिनों की पुलिस रिमांड के बाद सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. 

 

दरअसल बीते 24 अप्रैल को सीबीआई ने हजारीबाग सीडब्लूसी के प्रबंधक रविरंजन कुमार को 1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. इसके बाद सीबीआई ने कोर्ट के आदेश लेकर उन्हें रिमांड पर लेकर तीन दिनों तक पूछताछ की थी. 

 

बता दें कि हजारीबाग के केंद्रीय भंडारण निगम में रिश्वत और भ्रष्टाचार का खेल चलने की शिकायत सीबीआई को मिली थी. सूचना के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाकर प्रबंधक रविरंजन कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

 

इसके बाद रविरंजन कुमार के बिहार के औरंगाबाद जिला स्थित पैतृक आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की थी, जहां से 21 लाख कैश के अलावा जमीन और कई संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही