Search

एक पखवाड़े बाद कांड्रा के हजारों घरों में पेयजल आपूर्ति शुरू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Saraikela : एक पखवाड़े के बाद कांड्रा के हजारों घरों में पेयजल आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है. ग्रामीणों ने बताया कि सुवर्णरेखा नदी किनारे स्थित पंप हाउस का मोटर खराब होने के कारण 1 अप्रैल से पेयजलापूर्ति बाधित रही. इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. पेयजल के लिए डेगची-बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा था. समाजसेवी राम महतो के प्रयास से पंप का मोटर दुरुस्त कराया गया. इसके बाद पेयजलापूर्ति शुरू हुई और लोगों ने राहत की सांस ली.

कालीपहाड़ी और भट्टी गली में नहीं मिल रहा लाभ

कांड्रा के कालीपहाड़ी और भट्टी गली के लोगों ने बताया कि उन्हें जलापूर्ति का फायदा नहीं मिल रहा. लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से कांड्रा- रघुनाथपुर पेयजलापूर्ति योजना के तहत जलमीनार बनाया गया था. लेकिन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते से उन्हें पेयजलापूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है. कारण यह है कि इन बस्तियों में अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछाई गयी है. इससे उनके सामने गंभीर जलसंकट उत्पन्न हो गया है.

SBI">https://lagatar.in/sbi-vacancy-on-the-posts-of-pharmacist-apply-soon/49834/">SBI

ने फार्मासिस्ट के पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

लोगों ने कहा कि वर्षों से विभागीय अधिकारियों के पास गुहार लगाने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ है. अब बाध्य होकर आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ेगा. वहीं इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का पक्ष जानने के लिए कनीय अभियंता लोपो देवगम से संपर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//