Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अच्छी शुरुआत के बाद लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 193 और निफ्टी 73 अंक फिसला

LagatarDesk :  भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन अच्छी शुरुआत के साथ हरे निशान पर खुला है. बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 216.37 अंक (0.26 प्रतिशत) चढ़कर 82,189.42 के लेवल पर शुरू हुआ. वहीं एनएसई का निफ्टी 61.30 अंक (0.24 प्रतिशत) की बढ़ोतरी के साथ 25,189.25 पर खुला. शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक 159.70 अंक (0.31 प्रतिशत) की तेजी के साथ 51,976.60 पर पहुंच गया था. वहीं निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 79.00 अंक (0.13 प्रतिशत) बढ़कर 51, 976.60 के स्तर पर और निफ्टी 100 इंडेक्स 68.60 अंक (0.26 प्रतिशत) वृद्धि के साथ 26,266.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. शुरुआती कारोबार में एनएसई पर 1323 शेयर हरे, जबकि 721 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. वहीं बीएसई पर 1689 शेयर हरे और 852 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे.

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल आठ शेयर हरे निशान पर

कारोबारी दिन की अच्छी शुरुआत के थोड़ी देर बाद 10.25 मिनट में सेंसेक्स 193.10 अंक टूटकर 81779.95 को लेवल पर आ गया. वहीं निफ्टी 72.90 अंकों की गिरावट के साथ 25055 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी बैंक 19.65 अंक की तेजी के साथ 51,836.55 पर और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 133.50 टूटकर 59, 346.9 के स्तर पर आ गया.  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स में लिस्टेड 30 शेयरों में से आठ शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. वहीं 22 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. टॉप गेनर की लिस्ट में एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टाटा स्टील और नेस्ले के शेयर शामिल हैं.

एशियाई बाजारों में देखी जा रही तेजी

सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स हैं. वहीं, नेस्ले, टाटा स्टील, एम एंड एम और जेएसडब्ल्यू टॉप लूजर्स हैं. निफ्टी पैक में बीपीसीएल, इंफोसिस, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स हैं. वहीं ओएनजीसी, नेस्ले और टाटा स्टील टॉप लूजर्स हैं. एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है. हांगकांग को छोड़कर टोक्यो, बैंकॉक, जकार्ता और सोल के बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुए थे. बाजार के जानकारों के अनुसार, दूसरी तिमाही के नतीजों के इस समय में बाजार को आईटी और बैंकिंग से अच्छे नंबरों की उम्मीद है. एचसीएल टेक के अच्छे नतीजे आशावादी उम्मीदों की पुष्टि करते हैं और बैंकिंग नतीजे, खासकर प्रमुख निजी बैंकों के, भी अच्छे होने की संभावना है. आईटी स्टॉक के विपरीत, जहां केवल सीमित मूल्यांकन सुविधा है, बैंकिंग स्टॉक अच्छा मूल्यांकन सुविधा प्रदान करते हैं और इसलिए, वर्तमान स्तरों से ऊपर जाने की क्षमता रखते हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही