Search

लंबे समय के बाद चतरा में फिर से सक्रिय होने लगा टीपीसी उग्रवादी संगठन

Chatra: एक लंबे अंतराल के बाद चतरा में टीपीसी संगठन फिर से सक्रिय होने लगा है. संगठन के उग्रवादियों के द्वारा अलग-अलग नाम से कोयला समेत अन्य कारोबार से जुड़े कारोबारियों को लेवी के लिए धमकी भरा कॉल और मैसेज आने का सिलसिला शुरू हो गया है. तीन दिन पहले ही टीपीसी उग्रवादियों ने कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहनों पर गोलीबारी की थी और वाहनों को जलाने की तैयारी भी थी. लेकिन मौके पर पुलिस के आने से उग्रवादी भाग खड़े हुए. इसे भी पढ़ें -म्यांमार">https://lagatar.in/rohingya-muslims-fleeing-myanmar-attacked-with-drones-and-cannons-news-of-200-deaths/">म्यांमार

से भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 लोगों की मौत की खबर…

टीपीसी के अभिषेक का नाम चर्चा में

चतरा और रांची बुढ़मू इलाके में इन दिनों टीपीसी उग्रवादी संगठन के अभिषेक का नाम चर्चा में है. अभिषेक नाम का उग्रवादी कारोबारियों को लेवी के लिए कॉल और मैसेज कर रहा है, साथ ही आपराधिक घटनाओं की साजिश भी रच रहा है. पुलिस को कुछ ऐसे लोगों के बारे में जानकारी मिली है, जो टीपीसी उग्रवादियों को कारोबारियों का नंबर उपलब्ध करा रहे हैं.

एनआइए और पुलिस के रडार पर है कई बड़े टीपीसी उग्रवादी

कोल परियोजनाओं से वसूली के मामले में एनआइए और पुलिस को टीपीसी के सरगना ब्रजेश गंझू, आक्रमण, समेत अन्य की तलाश है. एनआइए और झारखंड पुलिस ने इन उग्रवादियों को वांटेड घोषित किया है. हाल के हाल के महीने में टीपीसी के बड़े उग्रवादी के पकड़े जाने से संगठन को बड़ा झटका लगा था, जिससे टीपीसी की पकड़ हजारीबाग और चतरा में कमजोर हुई थी. लेकिन लगातार अभियान नहीं चलने और कड़ी कार्रवाई नहीं होने से टीपीसी संगठन एक बार फिर से सक्रिय होने लगा है. इसे भी पढ़ें -भारत">https://lagatar.in/dhankhar-gets-angry-at-those-who-say-that-condition-of-india-will-also-be-like-that-of-bangladesh-points-towards-khurshid-and-mani-shankar-aiyar/">भारत

का हाल भी बांग्लादेश जैसा होगा, कहने वालों पर भड़के धनखड़ ,इशारा खुर्शीद और मणिशंकर अय्यर की ओर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//