Search

 
 
 

रिमाइंडर के बाद नीलांबर-पितांबर विश्वविद्यालय के VC ने 20 हजार बकाया किया जमा

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश कुमार सिंह ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय का बकाया 20,761 रुपये दे दिया. उन पर यह बकाया प्रभारी कुलपति के रूप में काम करने के दौरान विश्वविद्यालय की गाड़ी का निजी इस्तेमाल करने से संबंधित था.
 

Ranchi :  नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश कुमार सिंह ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय का बकाया 20,761 रुपये दे दिया. उन पर यह बकाया प्रभारी कुलपति के रूप में काम करने के दौरान विश्वविद्यालय की गाड़ी का निजी इस्तेमाल करने से संबंधित था.

 

दिनेश कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय की गाड़ी (JH02BG-2320) का निजी इस्तेमाल किया था. 13 मार्च 2025 से 17 मार्च 2025 तक उन्होंने इस गाड़ी से लखनऊ, बरेली, पंतनगर और बनारस की 2,332 किलोमीटर निजी यात्रा की थी.

 

इस यात्रा पर 20,761 रुपये का इंधन खर्च हुआ था. विनोबा भावे विश्विद्यालय ने दिनेश सिंह से यह पैसा जमा करने का अनुरोध किया था. पैसा जमा नहीं करने की वजह से उन्हें कई बार रिमाइंडर भेजा गया, जिसके बाद उन्होंने विनोबा भावे विश्वविद्यालय का पैसा जमा करा दिया.

 

दिनेश कुमार सिंह ने रांची विश्वविद्यालय में भी प्रभारी कुलपित के रूप में काम करने के दौरान कई तरह की गड़बड़ियां की थीं. इससे संबंधित शिकायत मिलने के बाद राज्यपाल ने उन्हें रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के पद से हटा दिया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही