Search

 
 
 

LAGATAR IMPACT : विधु गुप्ता व विक्की भलोटिया का जेल में नाचते वीडियो वायरल होने के बाद IG ने सहायक जेलर समेत दो को किया सस्पेंड

लगातार न्यूज के खबर का एक बार फिर से असर हुआ है. शराब घोटाले के आरोपी विधु गुप्ता व विक्की भलोटिया का जेल में नाचते हुए वीडियो वायरल होने की खबर हमने प्रमुखता से सबसे पहले प्रकाशित किया था. खबर प्रकाशित होने के बाद कारा विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच का आदेश दिया. जांच में बात सही पाए जाने के बाद जेल आईजी ने कार्रवाई करते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के सहायक जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद यादव को सस्पेंड कर दिया .
 

Ranchi :  लगातार न्यूज के खबर का एक बार फिर से असर हुआ है. शराब घोटाले के आरोपी विधु गुप्ता व विक्की भलोटिया का जेल में नाचते हुए वीडियो वायरल होने की खबर हमने प्रमुखता से सबसे पहले प्रकाशित किया था. खबर प्रकाशित होने के बाद कारा विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच का आदेश दिया. जांच में बात सही पाए जाने के बाद जेल आईजी ने कार्रवाई करते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के सहायक जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद यादव को सस्पेंड कर दिया . 

 

होटवार जेल के एक विशेष हॉल का है वीडियो 

उल्लेखनीय है कि शराब घोटाला मामले में एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों का जेल के अंदर नाचते हुए वीडियो वायरल हुआ था. यह वीडियो कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा था. जेल की हवा खाकर आए लोगों ने इस बात की पुष्टि की थी कि यह वीडियो बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के एक विशेष हॉल का है, जहां कैदियों को कुछ सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती है. वीडियो में जो शख्स नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनका नाम विधु गुप्ता और विक्की भलोटिया बताया जा रहा है. विधु गुप्ता को एसीबी ने जुलाई महीने में गिरफ्तार किया था. हालांकि समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण विधु गुप्ता को इस केस में डिफॉल्ट बेल मिल गई थी.

 

पहले भी हजारीबाग जेल में मोबाइल पहुंचने की मिली थी सूचना

इससे पहले हजारीबाग जेल में बंद एक कैदी के पास भी मोबाइल पहुंचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद हजारीबाग जेल के जेलर समेत अन्य अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था. वहीं पिछले महीने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के कई अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई थी. जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने से सवाल यह उठता है कि क्या जेल में बंद हाई प्रोफाइल कैदियों के पास मोबाइल की सुविधा उपलब्ध है? अगर हां तो जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा और किसने पहुंचाया.

 

विधु गुप्ता पर झारखंड-छत्तीसगढ़ में नकली होलोग्राम आपूर्ति करने का आरोप

विधु गुप्ता प्रिज्म होलोग्राफी के एमडी हैं. उन पर आरोप है कि उनकी कंपनी ने झारखंड और छत्तीसगढ़ में नकली होलोग्राम की आपूर्ति की थी. इसके लिए उसने दोनों राज्यों के अधिकारियों को करीब 90 करोड़ रुपए का कमीशन दिया था. वह सिर्फ नकली होलोग्राम की ही आपूर्ति नहीं करता था, बल्कि छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के साथ मिलकर पूरे सिंडिकेट को मैनेज करता था. वीडियो में दिख रहा दूसरा व्यक्ति विक्की भलोटिया है, जो मनी लांड्रिंग के केस में रांची जेल में बंद है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही