Search

 
 
 

आखिर बादशाह की नींद टूटी  :  कृषि मंत्री

 
देवघर : झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने देवघर में प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी के केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आखिर बादशाह की नींद टूटी और किसानों के आगे नतमस्तक हुए. अगर यह कदम पहले ले लिया होता तो लाखों लोगों को नुकसान नहीं उठाना पड़ता. कड़कड़ाती ठंड में कितने किसानों की मौत हो गई. बादल पत्रलेख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भावनात्मक दृष्टि से देश की जनता के साथ जुड़ने का प्रयास करते हैं और अचानक बिना किसी से सुझाव लिए फैसला कर लेते हैं. यह दिखाता है कि यह तानाशाही रवैया है. कोई भी फैसला बिना किसी विचार-विमर्श के ले लिया जाता है. यह देश किसके हाथों में है सब लोग जान रहे हैं, जब आने वाले दिनों में देश का इतिहास लिखा जाएगा तब इसकी चर्चा होगी कि कोई प्रधानमंत्री तानाशाही रवैया के साथ काम करता था. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/key-handed-over-to-the-beneficiaries-of-pms-residence/">पीएम

आवास के लाभुकों को सौंपी गई चाबी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही