Search

 
 
 

पुरातत्व विभाग के अप्रूवल बाद टैगोर हिल के ब्रह्म मंदिर की हो रही मरम्मती - सरकार ने HC को दी जानकारी

 
Ranchi : रांची के टैगोर हिल पर स्थित ब्रह्म मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. इससे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण केंद्र ने हाईकोर्ट में जो शपथपत्र दाखिल किया है, उसमें यह जानकारी दी गई है कि टैगोर हिल के ऊपर स्थित ब्रह्म मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित नहीं किया जा सकता है. राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के मापदंड को यह पूरा नहीं करता है. साथ ही इसमें कलात्मक ऐतिहासिक विशेषताएं भी नहीं हैं. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से उपस्थित अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद ने बताया कि भारतीय पुरातत्व विभाग के अप्रूवल के बाद टैगोर हिल की मरम्मत का काम शुरू गया है. इसके लिए 69 लाख 30 हजार रुपए राज्य सरकार ने स्वीकृत किए हैं. चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत में इसपर सुनवाई हुई. इसे भी पढ़ें - लैंड">https://lagatar.in/land-scam-officers-lawyer-said-in-bail-hearing-one-rupee-not-recovered-bid-ed-26-deeds-found/">लैंड

स्कैम: बेल सुनवाई में अफसर के वकील ने कहा – एक रुपया बरामद नहीं हुआ, बोली ED- 26 डीड मिले
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही