Ramgarh : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन मां को याद कर भावुक हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इमोशनल पोस्ट साझा किया है. सीएम ने अपने पोस्ट में लिखा है कि बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं. आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं.
बाबा के जाने के बाद माँ ही मेरी सबसे बड़ी छाँव थीं। आज वह छाँव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं। माँ....
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 7, 2026
सीएम के इस पोस्ट में मां के प्रति उनका प्रेम, अपनापन और उन्हें खोने का गहरा दर्द झलक रहा है. पिता के जाने के बाद मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत और सहारा बताने वाले हेमंत सोरेन की इस भावुक अभिव्यक्ति में मां को खोने की पीड़ा साफ झलक रही है.