Search

 
 
 

मंत्री बनने के बाद दीपिका ने की पति की तारीफ, कहा, अगर तुम साथ हो तो जमाना जीत लेंगे हम

 
 Ranchi : हेमंत सरकार की कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपने पति की तारीफ की है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि अगर तुम साथ हो तो जमाना जीत लेंगे हम.... इसके साथ दीपिका ने पति रत्नेश कुमार सिंह के साथ तस्वीर भी शेयर की है. इसकी तारीफ भी हो रही है. पांच दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जब वह राजभवन शपथ लेने पहुंची थी, तो ड्राइविंग सीट पर उनके पति थे

एक महिला को कभी कम मत आंकना

दीपिका के पति भी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे.  दीपिका ने एक  दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि वो शक्ति है, जो हर मुश्किल को पार कर जाए, हर दर्द को छुपाकर, मुस्कान से आगे बढ़ जाए. एक महिला को कभी कम मत आंकना, उसमें वो ताकत है, जो दुनिया को बदल जाये.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही