Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबूलाल के अध्यक्ष बनने के बाद तीन साल से उपेक्षित झाविमो नेताओं की उम्मीदें बढ़ी

Advertisement
Advertisement
  • भाजपा में विलय के वक्त हुए समझौते के तहत कमेटी में 40 प्रतिशत झाविमो नेताओं-पदाधिकारियों को मिलनी थी जगह, मगर 10 प्रतिशत लोगों को भी नहीं मिली जगह
  • प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व झाविमो नेताओं और कार्यकर्ताओं का आवास से लेकर कार्यालय तक लगने लगा जमावाड़ा
  • 15 जुलाई को मरांडी को होगा शपथ ग्रहण, इसके बाद विधिवत्त रूप से संभाल लेंगे काम-काज
Kaushal Anand  Ranchi :   झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके साथ भाजपा में आये झाविमो के नेताओं और पूर्व पदाधिकारियों की उम्मीदें बढ़ गयी है. मरांडी के साथ झाविमो में रहे नेता और कार्यकर्ता खुश एवं उत्साहित हैं. तीन साल से उपेक्षित रहे झाविमो से भाजपा में आये नेताओं एवं पदाधिकारियों को अब लग रहा है कि भाजपा संगठन में उचित मान-सम्मान मिलेगा. मरांडी के अध्यक्ष बनने के बाद से ही उनके मोरहाबादी स्थित आवास और प्रदेश भाजपा कार्यालय में झाविमो के पूर्व नेताओं एवं पदाधिकारियों का जमावाड़ा लगना शुरू हो गया है. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कोई ऐसा दिन नहीं बीता, जब झाविमो के पूर्व नेता एवं कार्यकर्ता बाबूलाल मरांडी से न मिल रहे हों.

झाविमो और विलय से जुड़े कुछ फैक्ट

  • झाविमो का भाजपा में विलय 19 फरवरी 2020 को स्थानीय प्रभात तारा मैदान में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में हुआ था.
  • विलय के समझौते के अनुसार, प्रदेश भाजपा कमेटी में 60 प्रतिशत भाजपा और 40 प्रतिशत झाविमो के लोगों को जगह मिलनी थी.
  • 271 की प्रदेश, मंडल, जिला, महानगर कमेटी समेत पूरे राज्य से करीब 40 हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे.

किसे मिली प्रदेश भाजपा कमेटी में जगह

  • सरोज सिंह : प्रदेश प्रवक्ता
  • विनोद शर्मा : प्रदेश उपाध्यक्ष
  • अभय सिंह : जिला प्रभारी धनबाद
  • शोभा यादव, संतोष कुमार, राजीव रंजन मिश्रा, सुनील गुप्ता, संजय टोप्पो, बटेश्वर मेहता, चंद्रना भाई पटेल, सुरेश साव आदि को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया.
  • जिलाध्यक्षों को जिला कमेटी में महामंत्री बनाना तय हुआ था. मगर कुछ जिलों के ही जिलाध्यक्षों को मंत्री या उपाध्यक्ष के तौर पर जगह मिली.
  • 40 प्रतिशत के बदले केवल 10 प्रतिशत से भी कम झाविमो के लोगों को कमेटी में जगह मिली.
  • तब से लेकर आज तक मरांडी के कट्टर समर्थक रहे झाविमो के नेता एवं कार्यकर्ता अपने आप को भाजपा में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. अब उनमें उम्मीद जगी है कि उन्हें सम्मान मिलेगा.

रविवार को भी शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

रविवार को भी भाजपा कार्यालय में बाबूलाल मरांडी को शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा. सुबह से प्रदेश कार्यालय के अंदर और बाहर रेला लगा रहा. बाबूलाल मरांडी को बधाई देने वालों में भाजपा के वर्तमान पदाधिकारी समेत झाविमो के पूर्व नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे.

15 को मरांडी का होगा शपथ ग्रहण समारोह

प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का शपथ ग्रहण 15 जुलाई को होगा. इसके बाद विधिवित्त रूप से मरांडी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान संभाल लेंगे. फिलहाल मरांडी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मिलने-जुलने के काम में बिजी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही