Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस की तपस्या यात्रा जल्द, अरुणाचल प्रदेश से गुजरात के पोरबन्दर जायेगी

NewDelhi : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस अब देश की पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की ओर  यात्रा निकालने की जुगत में है. खबर है कि यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से गुजरात के पोरबन्दर के बीच निकाली जायेगी. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत के क्रम में यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : नागालैंड">https://lagatar.in/bus-carrying-jharkhand-jawans-overturns-in-nagaland-several-injured/">नागालैंड

में झारखंड के जवानों से भरी बस पलटी, कई घायल

राहुल इस  यात्रा का नामकरण तपस्या कर चुके हैं

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के महाधिवेशन में दिये गये अपने संबोधन के दौरान यात्रा के बारे में संकेत दिये. राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तपस्या को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम तैयार करें, जिसमें सभी भाग लेने के लिए तैयार हैं. जान लें कि राहुल कई मौकों पर अपनी इस यात्रा का नामकरण तपस्या कर चुके हैं. इसे भी पढ़ें :  विश्व">https://lagatar.in/india-a-bright-spot-in-the-eyes-of-the-world-but-congress-is-claiming-india-is-ruined-bjp/">विश्व

की नजर में भारत ब्राइट स्पॉट, पर कांग्रेस दावा कर रही हिंदुस्तान बर्बाद हो गया : भाजपा

यात्रा को लेकर पार्टी में उत्साह और ऊर्जा है

रायपुर में महाधिवेशन के समापन के बाद श्री रमेश ने कहा, `संभावना है कि यह यात्रा पासीघाट से शुरू हो और इसका समापन पोरबन्दर में हो. इसको लेकर बहुत सारा उत्साह और ऊर्जा है. व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि इसकी जरूरत भी है. उन्होंने कहा, पूरब से पश्चिम के बीच निकलने वाली यात्रा का प्रारूप दक्षिण से उत्तर की ओर निकाली गयी यात्रा से अलग होता है. शायद यह यात्रा उतने व्यापक स्तर पर नहीं हो. कांग्रेस महासचिव ने बताया कि अगले कुछ सप्ताह में सबकुछ तय कर लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : दक्षिणी">https://lagatar.in/dead-bodies-of-30-people-found-on-the-beach-of-southern-italy-news-of-boat-sinking/">दक्षिणी

इटली के समुद्र तट पर 30 लोगों के शव मिले, नाव डूबने की खबर

यात्रा के लिए अलग-अलग परिवहन माध्यमों का इस्तेमाल होगा

जयराम रमेश ने कहा कि पूर्वोत्तर की भौगोलिक और जलवायु संबंधी परिस्थिति को देखते हुए इस यात्रा के लिए अलग-अलग परिवहन माध्यम (मल्टी मोडल) इस्तेमाल हो सकते है, लेकिन बुनियादी रूप से यह पदयात्रा ही होगी. रमेश ने कहा कि इस यात्रा में भाग लेने वाले यात्रियों की संख्या `भारत जोड़ो यात्रा के मुकाबले कम हो सकती है. जान लें कि भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल सात सितंबर से आरंभ हुई थी और करीब 4000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 30 जनवरी को श्रीनगर में पूरी की गयी थी. इसमें राहुल गांधी समेत लगभग 200 भारत यात्री शामिल हुए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही