Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के बाद झारखंड षड़यंत्र का हुआ शिकार, शिबू सोरेन का बेटा हूं, संघर्ष जारी रहेगा : हेमंत

Advertisement
Advertisement
  • गिरफ्तारी बाद हेमंत का मार्मिक वीडियो
  • बड़गाई जमीन मामले में खुद को निर्दोष बताया
  • संघर्ष में जनता का सहयोग मांगा
Ranchi : हेमंत सोरेन को ईडी ने बुधवार को आठ घंटे की पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद गुरूवार सुबह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जारी वीडियो देखकर और सुनकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्होंने ईडी की गिरफ्तार के बाद वीडियो रिकार्ड की है. वह अपने इस वीडियो में झारखंड की जनता को एक संदेश देते नजर आ रहे हैं. जारी वीडियो को लगातार और शुभम संदेश हू-बहू जारी कर रहा है. जोहार साथियों आज हमें ईडी गिरफ्तार करने आयी है. दिन भर पूछताछ के बाद समय बिताने के बाद सुनोयोजित ढंग से मुझे गिरफ्तार करने का फैसला सुनाया है. कहा कि और किस विषय पर... ऐसे विषय पर जो चीजें मुझसे जुड़ी ही नहीं है. मुझ पर साढ़े आठ एकड़ जमीन कब्जे का दावा है. वह भी भुईंहरी जमीन. जो जमीन कभी बिकती ही नहीं है. इन्हें कहीं कोई सबूत नहीं मिला. दिल्ली में भी छापेमारी करके मेरी छवि खराब करने की कोशिश की और आज सुनयोजित तरीके से आये और दिन भर समय काटा. उन्हें पता है कि शाम को कोर्ट-कचहरी बंद हो जाता है. उनलोगों ने योजनाबद्ध तरीके से मुझे गिरफ्तार करने का आदेश सुनाया है. मैं कोर्ट के निर्णय पर सर्वमान्य तरीके से सम्मान करता हूं. अभी मैं कोर्ट में जा रहा हूं.  मगर मुझे नहीं लगता है कि मुझे इतना समय मिलेगा. क्योंकि आपको पता है कि देश की व्यवस्थाएं कैसे चल रही हैं.  हेमंत सोरेन ने कहा कि आज एक लोकप्रिय सरकार अपने ताकत के बल पर जीतकर सरकार बनाकर राज्य की सेवा कर रहा था. अब लगता है कि यह वक्त मेरे लिए खत्म हो रहा है. अब अपनी ही लड़ाई हमें लड़नी होंगी. ऐसे सामंतियों के साथ और ऐसे तंत्रों के साथ जो निर्दोष, गरीब, निरीह, आदिवासी, दलित, पिछड़ों पर अत्याचार करते हैं, उनको मजबूत भी करेंगे और संघर्ष भी करेंगे. आज मुझे संभवत ये लोग अपने कब्जे में ले लेंगे, मुझे इसकी चिंता नहीं है. शिबू सोरेन का मैं बेटा हूं. संघर्ष हमारे खून में है और संघर्ष करेंगे, लड़ेंगे, जीतेंगे. जिस मंसूबे के साथ आज मुझे गिरफ्तार करने का निर्णय लिया है.आपको बता दूं मैं बड़े आश्चर्य की बात है. जिस जमीन को लेकर मुझ पर आरोप लगाया है और गिरफ्तार करने जा रहे हैं. जहां पर मेरा कहीं भी दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है. जो लोग जाली कागज बनाकर और जिनके फर्जी शिकायत के आधार पर मुझे गिरफ्तार करने का षड़यंत्र रच रहे हैं. मुझे विश्वास है कि सत्य की जीत होगी. हेमंत सोरेन ने कहा कि  मेरे पास समय बहुत कम है. कम समय में मैं यह वीडियो बना रहा हूं. आज एक राजनीतिक षड़यंत्र का शिकार बिहार को बनाया है, आज फिर से झारखंड को इसका शिकार बना रहे हैं. लेकिन आप निश्चित रहें, हेमंत सोरेन आप सभी के दिल में है, हरेक बुर्जगों के दिल में रहेगा. बड़े-बुुजुर्गों के लिए काम किया. महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया. रोजगार सृजन के लिए काम किया. वह एक लंबा इतिहास लिखेगा. यह लंबी लकीर ये लोग खींचने नहीं देंगे, मगर आप आश्वास्त रहें, सत्य की कभी हार नहीं होती है, फिर जब मैं आऊंगा तो पूरी मजबूती के साथ आएंगे ताकि फिर कभी ऐसे षड़यंत्र का शिकार करने वाले इस तरह करने से पहले कई बार सोचें. धन्यवाद साथियों, जोहार. कल सुबह आपको अखबारों , टीवी चैनलों के माध्यम से यह सूचना मिल जायेगी कि हेमंत सोरेन गिरफ्तार हुए और हमारे विरोधी लोग अपने नापाक इरादे पर जो कामयाब हो रहे हैं, वे अपने पीठ थपथपायेंगे और मैं जानता हूं झारखंड की जनता की संवेदनशील है, कर्मठ हैं. हम अपनी ईमानदारी के साथ अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे और उम्मीद करता हूं कि इस लड़ाई में आपका भी पूरा साथ सहयोग प्राप्त होगा. धन्यवाद, जोहार. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही