Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल में भाजपा की बंपर जीत के बाद कई हिस्सों में हिंसा की खबरें, टीएमसी बीजेपी पर भड़की

हिंसा की खबरों के बीच कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बयान जारी कर कहा है कि चुनाव नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर कई गुमराह करने वाली पोस्ट फैलाई जा रही हैं. दूसरी जगहों के वीडियो और तस्वीरें गलत तरीके से कोलकाता की बताई जा रही है.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल में भाजपा की बंपर जीत के बाद पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हिंसा की खबरें सुनने को मिल रही है. हिंसा करने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा है.

 

 

आरोप है कि भाजपा सदस्यों ने टीएमसी के कार्यालयों में तोड़फोड़ की,आगजनी की, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. आज  मंगलवार सुबह रोतिबाती पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत  जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र में तनाव फैल गया है. 

 

 

 
 
पीटीआई ने पुलिस के हवाले से कहा है कि सोमवार को दोपहर होते होते टॉलीगंज, बहरामपुर, हावड़ा,  बारुईपुर, कमरहाटी, बारानगर सहित कसबा में टीएमसी के कार्यालयों में भीड़ ने तोड़फोड़ की.

 

टीएमसी ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में आते ही अपना असली रंग दिखा रही है. कहा कि उनके(भाजपा) गुंडों ने मुर्शिदाबाद में टीएमसी कार्यालय पर हमला किया. तोड़-फोड़ की. लिखा कि यह भाजपा की गटर वाली राजनीति में गिरने की शुरुआत है.

 

 

टॉलीगंज के विजयगढ़-नेताजीनगर इलाके में टीएमसी उम्मीदवार और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास के चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ की खबर है.  टीएमसी पार्षद सुशांत घोष के कार्यालय  में भीड़ ने जमकर  हंगामा मचाया. 

 

टीएमसी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मानिकतला वार्ड के अध्यक्ष का सिर फोड़ दिया.  वो कैंसर के मरीज़ हैं. टीएमसी के आसनसोल कार्यालय में भी तोड़फोड़ की खबर है.

 

टीएमसी ने कहा, सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र को कुचलने का भाजपा का गंदा खेल शुरू हो चुका है. कहा कि जीत के साथ ही भाजपा ब्रिगेड अपना असली रंग दिखाने लगी है.  रिपोर्ट के अनुसार आसनसोल भाजपा समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में तोड़फोड़ की और आग लगा दी.
 


हिंसा की खबरों के बीच कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बयान जारी कर कहा है कि चुनाव नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर कई गुमराह करने वाली पोस्ट फैलाई जा रही हैं. दूसरी जगहों के वीडियो और तस्वीरें गलत तरीके से कोलकाता से जोड़ा जा रहा है.

 

पुलिस के अनुसार कोलकाता पुलिस ऐसे कंटेंट पर कड़ी नज़र रख रही है. गलत जानकारी फैलाने वालों और सार्वजनिक शांति भंग करने की जो कोशिश करेगा.

 

उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है. कहा कि कोलकाता में हालात पूरी तरह से काबू में हैं. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि  बिना पुष्टि किये किसी पोस्ट पर भरोसा न करें उन्हें शेयर न करें.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही