Search

वोट डालने के बाद सांसद दीपक प्रकाश ने कहा- जर्जर सड़कें, सूखते तालाब और पेयजल संकट

Ranchi : झारखण्ड के राजयसभा सांसद दीपक प्रकाश ने अपने मत का प्रयोग कर शहर की सरकार चुनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. आम जनता की तरह कतारबद्ध होकर संत फ्रैंसिस स्कूल में मंत्री ने अपना मत राज्य के हित में दान किया. इस दौरान सांसद ने लाइव लगातार से खास बातचीत करते हुए रिया किसपोट्टा से कहा कि पांच वर्षो के बाद ये चुनाव आयोजित किया गया. 

 

मौजूदा सरकार के द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने की जो साजिश रची गयी थी वो हाईकोर्ट और बीजेपी की कोशिशो के बाद असफल करार हुई और आज चुनाव हो रहा है. ऐसे में राज्य की जनता को अपने मत का उपयोग करना चाहिए. ताकि शहर की अच्छी सरकार बने रांची अच्छा शहर बने और अपने शहर को आदर्श बनाने के लिए अपने अपने मत का सोच समझ कर उपयोग करना आवश्यक है. 

 

जब अपने मत का उपयोग आप करेंगे तभी आपको नैतिक अधिकार है कोई टीका टिप्पणी करने का. इसलिए आइये किसी को भी वोट देकर अपने अपने अधिकार का उपयोग कीजिये और विकसित रांची बनाने के अपने सपने को साकार कीजिये. इसके साथ ही प्रकाश ने कहा कि मेरा शहर सबसे स्वच्छ और सुंदर बने ऐसी मेरी आकांक्षा है. इस चुनाव के बाद जो भी जनप्रतिनिधि जीत कर आते है उनपर भी हम सब शहर के विकास के लिए उनका योगदान लेने का भी हम सब प्रेशर ग्रुप बनाने का कार्य करेंगे. 

 

सांसद ने रांची के जर्जर सड़क, नाली व्यवस्था, नदियों की बदहाली और रांची की स्वच्छता पर बात करते हुए बताया की उन्होंने वो रांची देखा है जो अब कहीं दिखाई नहीं देता. ये शहर तालाबों का शहर था, पेयजल की कोई समस्या नहीं थी. लेकिन राजधानी बनने के बाद एक बड़ी जनसंख्या का रांची आगमन होने के कारण रांची में एक दबाव बना है इसके कारण हालत बदतर होते जा रहे, पेयजल संकट विकराल रूप धर रहा. 

 

नदियां विलुप्त हो रही और जलाशय सूख रहे है. ऐसे में जीवन की मूल आवश्यकता की पूर्ति हेतु नगर निगम चुनाव आवश्यक हो रहें है. इसलिए रांची की जनता को अपने शहर को स्वच्छ सुंदर और नंबर एक बनाने के लिए अपने घरों से निकल कर मतदान अवश्य करना चाहिए. 

 

बताते चलें लाइव लगातार से बात करते हुए दीपक प्रकाश ने शहर की पेयजल समस्या और मूल सुविधाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई. साथ ही नदियों के कटाव और जल स्तर का नीचे जाना भी एक घोर चिंता का विषय बताया. अंत में उन्होंने अपील की कि रांची को नंबर एक शहर बनाने के लिए अपना मत अवश्य दें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp