Search

 
 
 

सीबीआई रेड के बाद अब ईडी ने महुआ मोइत्रा को 28 मार्च को तलब किया, दर्शन हीरानंदानी को भी बुलाया

 
 New Delhi :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा) उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को नया समन जारी कर 28 मार्च को तलब किया है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. तृणमूल नेता को इससे पहले भी केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

महुआ मोइत्रा को पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से उम्मीदवार घोषित किया  गया है

मोइत्रा को रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में दिसंबर में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था. उन्हें उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से फिर से उम्मीदवार घोषित किया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में भ्रष्टाचार रोधी संस्थान लोकपाल को शिकायत दी थी जिसकी जांच के निर्देश गये थे.

सीबीआई ने महुआ मोइत्रा के परिसर की तलाशी ली थी

निर्देश दिये जाने के कुछ दिन बाद शनिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस संबंध में मोइत्रा के परिसर की तलाशी ली थी. लोकसभा सदस्य दुबे ने आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने उद्योगपति गौतम अडाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य लोगों पर निशाना साधने के लिए दुबई के कारोबारी हीरानंदानी से नकदी और उपहार हासिल कर सदन में सवाल पूछे थे. मोइत्रा ने इन आरोपों से इनकार कर दावा किया था कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडाणी समूह को लेकर सवाल उठाए थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही