Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार कैबिनेट विस्तार पर बोले तेजस्वी यादव, कांग्रेस नाम तय करे और बताए तब हम विचार करेंगे

Patna: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली में पिता लालू यादव से मुलाकात की. लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद सिंगापुर से लौट आए हैं. तेजस्वी ने कहा कि उनका स्वास्थ्य पहले से ठीक है. अभी उनको सावधानी बरतनी है. साथ ही उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली है. जिसमें सभी सातों दल शामिल होंगे. तेजस्वी ने कहा कि केंद्रीय बजट में बिहार के लिए कुछ नहीं है. न विशेष राज्य का दर्जा दिया गया ना विशेष पैकेज का एलान किया गया. सीमांचल में अल्पसंख्यकों की तादाद ज्यादा है और बीजेपी के लोग अल्पसंख्यकों को टारगेट कर रहे हैं. इन सब को देखते हुए कार्यक्रम बनाया गया है. इसे भी पढ़ेंBIG">https://lagatar.in/income-tax-raid-in-delhi-office-of-bbc-phones-of-all-staff-seized/">BIG

NEWS : BBC की दिल्ली ऑफिस में इनकम टैक्स की रेड, सभी के फोन जब्त, घर जाने को कहा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के तेजस्वी

वही दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला और कहा कि बार-बार बयानबाजी करने से मंत्री पद नहीं मिलता है. महागठबंधन में कई दल हैं. तेजस्वी यादव कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पर भड़के. दरअसल कांग्रेस की ओर से लगातार 2 और मंत्रीपद की मांग की जा रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कांग्रेस नाम तय करे और बताए तब हम विचार करेंगे. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-telco-police-station-for-making-illegal-bookings-by-threatening-ttcas-booking-clerk/">जमशेदपुर

: टीटीसीए के बुकिंग क्लर्क को धमकाकर अवैध बुकिंग कराने की टेल्को थाना से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही