Search

 
 
 

बरोरा में कोयला, लोहा के बाद अब मिट्टी की तस्करी, पुलिस तमाशबीन

 
  • प्रतिदिन जेसीबी मशीन से सरकारी व गोचर भूमि पर हो रहा खनन
  • मिट्टी कटाई के दौरान नष्ट हो रहे हैं अनगिनत पेड़ पौधे
Bhola Jha Barora (Dhanbad) : बरोरा सहित कोयलांचल में कोयला, लोहा के बाद अब अवैध कारोबारियों की गिद्ध दृष्टि इलाके की मिट्टी पर है. बरोरा थाना क्षेत्र के दरीदा पंचायत के पोचरी बस्ती मुस्लिम टोला के पीछे पोचरी बांध तालाब के समीप गोचर सरकारी व जंगली भूमि पर बड़े पैमाने पर जेसीबी से मिट्टी कटाई कर दर्जनों ट्रैक्टर की मदद से बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन कर खुलेआम उसकी खरीद फरोख्त कर धंधेबाज मालामाल हो रहे हैं. बरोरा इलाके के पोचरी, कालीपुर, दरीदा, सिंदवारटांड मुख्य मार्ग होते हुए गनेशपुर मांदरा सहित अन्य इलाकों में चल रहे बड़े पैमाने पर ईंट भट्ठा में ले जाकर मोटी कमाई कर रहे हैं. मिट्टी कटाई के दौरान अनगिनत पेड़ पौधों को नष्ट किया जा रहा है. प्रतिदिन बरोरा पुलिस की नाक के नीचे से दर्जनों मिट्टी लदे ट्रैक्टर गुजरते हैं, इसके बावजूद पुलिस तमाशबीन बनी रहती है. मिट्टी ढुलाई से उपरोक्त मार्गों में धूल उड़ती रहती है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है .लोग प्रदूषण की मार झेल रहे हैं. ज्यादा ट्रिप लगाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक सड़क पर तेज गति से गाड़ी दौड़ाते हैं, जो रोजाना दुर्घटना को आमंत्रण देते हैं. बावजूद स्थानीय प्रशासन व संबंधित विभाग मौन है.लोगों ने प्रशासन से इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-six-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident-all-residents-of-sitamarhi/">UP

: सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी सीतामढ़ी से लड़की देखने जा रहे थे प्रयागराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही