Search

 
 
 

RJD ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने के बाद अब सेंगोल पर उठाये सवाल

 
Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से नए संसद भवन का उद्घाटन किया है. तभी से केंद्र सरकार आरजेडी के निशाने पर है. RJD की ओर से ट्वीट कर कभी संसद भवन तो कभी सेंगोल को लेकर सवाल उठाये जा रहे है. नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने के बाद अब आरजेडी ने ट्वीट कर सेंगोल को लेकर सवाल उठाया है. आरजेडी ने अमरीश पुरी की तस्वीर शेयर कर लिखा "क्या आपने हाल-फिलहाल यह फिल्म देखी है जिसमें एक बहुत बड़े कलाकार हाथ में कुछ जानी-पहचानी वस्तु पकड़े हुए है?" वहीं आरजेडी के इस ट्वीट के बाद एक बार फिर बीजेपी के नेता आक्रोशित नजर आ रहे और पार्टी पर हमला बोल रहे. वहीं आरजेडी के इस ट्वीट पर बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने राजनीति के लिए दिवंगत अमरीश पुरी की तस्वीर का इस्तेमाल किए जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने ट्वीट कर लिखा "बिहार के विलेन और उसकी टीम राजद का लुम्पेन एजेंडा रहा है लाठी भजावन और तेल पिलावन, लेकिन प्यारे मूर्खों! सेंगोल का मतलब लाठी या मुगदर नहीं है. अपनी सतही मसखरेबाजी वाली राजनीति के लिए दिवंगत लोकप्रिय कलाकार अमरीश पुरी को बख्श दो. राम भक्तों के लिए हनुमानजी की गदा ही पूजनीय है". बता दें कि इससे पहले लालू यादव की पार्टी आरजेडी की तरफ से ट्वीट कर नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की गई थी. जिसको लेकर कई नेताओं ने इसका विरोध किया था. केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी आरजेडी के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गौरव का पल है लेकिन आरजेडी के नेता खुश होने के बजाय इस तरह का ट्वीट कर रहे जो अच्छी बात नहीं है.

आरसीपी सिंह ने भी बोला था RJD पर हमला

 पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भी आरजेडी के ट्वीट को लेकर पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने पर पार्टी की कड़ी निंदा की. साथ ही इसे गलत और लोकतंत्र का अपमान बताया था.
इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-following-the-order-of-minister-champai-started-water-connection-started-getting-free-of-charge/">आदित्यपुर

: मंत्री चम्पई के आदेश का पालन शुरू, बगैर शुल्क पानी कनेक्शन मिलने लगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही