Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धीरेंद्र शास्त्री के बाद अब कथावाचक जया किशोरी का पटना में कार्यक्रम, 16 जुलाई को बापू सभागार में कथा का आयोजन

Patna : बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बाद कथावाचक जया किशोरी भी एक दिवसीय बिहार दौरे पर आयेंगी. गांधी मैदान के बापू सभागार में आगामी 16 जुलाई को जया किशोरी का कार्यक्रम होगा. जिसमें कथावाचक जया किशोरी कथा के साथ-साथ संगीत और प्रवचन भी देंगी. यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जो शाम 7 बजे तक चलेगा. जया किशोरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टिकट रखा गया है. जिसकी कीमत 600 रुपये से शुरू होकर 10000 रुपये तक है. वीवीआईपी और वीआईपी गेस्ट के लिए अलग से व्यवस्था होगी. कार्यक्रम की तैयारियां एक महीने पहले से शुरू हो गयी है. (पढ़ें, चेक">https://lagatar.in/film-actress-ameesha-patel-surrendered-in-ranchi-civil-court/">चेक

बाउंस केस : फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सिविल कोर्ट में किया सरेंडर)

अध्यात्म की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी हैं जया किशोरी

बता दें कि जया किशोरी आज अध्यात्म की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी हैं. पूरी दुनिया में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनायी है. वह कथावाचक के साथ-साथ एक मोटिवेशनल स्पीकर भी है. जया किशोरी भजन गाने के साथ-साथ कथाएं भी करती हैं. इनके कार्यक्रम देश भर के अलग-अलग राज्यों में होते हैं. उनके भजन और कथाओं को हर कोई सुनता है. जया किशोरी आये दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ प्रेरक वीडियो शेयर करती रहती हैं. जिसे खूब पसंद किया जाता है. इसे भी पढ़ें : वेतनमान">https://lagatar.in/police-stopped-para-teachers-who-came-out-to-besiege-chief-ministers-residence-in-morhabadi/">वेतनमान

की मांग को लेकर सीएम आवास घेरने निकले पारा शिक्षक, पुलिस ने मोरहाबादी के पास रोका

9 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था कथावाचन

कथावाचक जया किशोरी राजस्थान के सुजानगढ़ के ब्राह्मण परिवार में जन्मीं हैं. जया किशोरी ने शुरू से ही अपने घर में भक्ति का माहौल देखा. जिसकी वजह से वह अध्यात्म की तरफ मुड़ गयी. जानकारी अनुसार, जब जया किशोरी 6 साल की थी, तब से वो भगवान कृष्ण के लिए जन्माष्टमी पर विशेष पूजा करती थीं. 9 साल की उम्र में उन्होंने संस्कृत में लिंगाष्ठ्कम, शिव तांडव स्त्रोतम, रामाष्ठ्कम आदि का वाचन शुरू कर दिया था. वहीं10 साल की उम्र में जया किशोरी सुंदरकांड का पाठ करने ली. इसके बाद जया किशोरी ने पढ़ाई के साथ-साथ जया कथा भी करने लगी. अब उनकी कथाओं और भजन सुनने के लिए काफी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-amit-shah-reaches-bhuj-will-visit-areas-affected-by-cyclone-biparjoy/">गुजरात

: अमित शाह भुज पहुंचे, चक्रवात बिपारजॉय से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही