Search

 
 
 

पर्चा भरने के बाद सीधे रिजल्ट लेने जाएंगेः निशिकांत

 
Ranchi: गोड्डा से बीजेपी उम्मीदवार निशिकांत दूबे पूरे कॉन्फिडेंस में हैं. वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त भी हैं. उन्होंने कहा कि इलेक्शन कैंपेनिंग सिर्फ टाइम पास के लिए है. चुनाव के दौरान मैं कहीं चाय पीता या कहीं क्रिकेट खेलते नजर आऊंगा. इसकी वजह है कि विपक्ष के पास कोई दमदार नेता नहीं है. झामुमो कोई भी प्रत्याशी देगा तो वो चुनाव प्रचार नहीं करेंगे. कांग्रेस अगर प्रदीप यादव उम्मीदवार बनाती है, तब भी वो प्रचार नहीं करेंगे. सीधे रिजल्ट लेने जाएंगे. पर्चा दाखिल करने के बाद सीधे चुनाव परिणाम के दिन रिजल्ट लेने जाएंगे. प्रदीप यादव को कई बार पटखनी दे चुका हूं. फिर एक बार हराने के लिए मेहनत की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. अगर कांग्रेस से कोई दूसरा प्रत्याशी आता है तो फिर चुनावी मैदान में दो-दो हाथ करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि गोड्डा से झामुमो प्रत्याशी दे सकता है. इसे भी पढ़ें - चतरा:">https://lagatar.in/chatra-cbi-arrested-two-people-taking-bribe-from-the-dispatch-office-of-amrapali-coal-project/">चतरा:

आम्रपाली कोल परियोजना के डिस्पैच ऑफिस से CBI ने दो लोगों को घूस लेते किया गिरफ्तार

सीता सोरेन के खिलाफ झामुमो में कोई उम्मीदवार नहीं

भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के खिलाफ तो झारखंड मुक्ति मोर्चा में कोई प्रत्याशी ही नहीं है. मेरी जानकारी में झामुमो नेता स्टीफन मरांडी और नलिन सोरेन ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. हेमंत सोरेन के भी नहीं लड़ने की बात उनकी ही पार्टी के नेता कर रहे हैं. कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बनकर चंपाई सोरेन को हटाना चाहती हैं, इसलिए वह गांडेय विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी. ऐसे में कोई उम्मीदवार नजर नहीं आ रहा है. उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि सीता सोरेन के सामने जो भी प्रत्याशी खड़े होंगे, उनकी जमानत जब्त हो जाएगी.

तीन मामलों में पेश हुए निशिकांत

आज निशिकांत दुबे दुमका के एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में तीन मामलो में पेश हुए. इसमें एक मामला देवघर के बाबा मंदिर थाना का था. इसमें उनकी पत्नी भी आरोपी थी. जिसमें उनपर बाबा मंदिर में पंडा धर्म रक्षिणी सभा के महामंत्री के साथ विवाद का आरोप था. इस केस में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया और वे केस से बरी हो गए. दूसरा मामला मधुपुर थाना क्षेत्र का था, जहां मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में झंडा बांधने को लेकर विवाद हुआ था. इस मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए छह अप्रैल की तारीख दी है, एक अन्य मामला भी आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित था. इसे भी पढ़ें -पूर्व">https://lagatar.in/hearing-in-ed-case-against-former-cm-hemant-now-on-april-18/">पूर्व

CM हेमंत के खिलाफ ED के केस में अब 18 अप्रैल को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही