Search

 
 
 

धनबाद: बिनोद बिहारी महतो इंटर महिला कॉलेज के वन भोज में थिरकीं छात्राएं

 
Topchachi : तोपचांची (Topchachi) तोपचांची प्रखंड स्थित बिनोद बिहारी महतो इंटर महिला महाविद्यालय मदैयडीह में शनिवार 7 जनवरी को कॉलेज परिसर में वन भोज का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज की छात्राएं डीजे गाने पर जमकर थिरकी व वन भोज का आनंद लिया. वन भोज में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी पहुंचे तथा विद्यार्थियों के संग पिकनिक का मजा उठाया. विधायक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साह पूर्वक विद्यार्थियों ने वन भोज का आनंद लिया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य उत्तम कुमार महतो, बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नरेंद्र सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर विवेक कुमार, डॉ अरुण कुमार, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, दिनेश महतो, राजकुमार महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही