Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुजरात के बाद अब राजस्थान में दस्तक देने चला चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

LagatarDesk : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 15 जून गुरुवार शाम को गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह समेत अन्य स्थानों पर टकराया. गुजरात के तट से टकराने के बाद हवाओं की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे से कम होकर 105-115 किमी प्रति घंटा हो गयी. इस दौरान अहमदाबाद, कच्छ, मांडवी, सहित अन्य कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई. वहीं अब यह चक्रवाती तूफान उत्तरी गुजरात और राजस्थान की ओर बढ़ रहा है. आज दोपहर तक चक्रवाती तूफान राजस्थान में दस्तक दे सकता है. इस दौरान यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई शहरों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. (पढ़ें, मणिपुर">https://lagatar.in/violence-not-stopping-in-manipur-miscreants-set-union-minister-rk-ranjan-singhs-house-on-fire/">मणिपुर

में नहीं थम रही हिंसा : उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर में लगायी आग)

तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, कई गांवों में बिजली की आपूर्ति हुई ठप

बता दें कि गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से भारी कहर बरपया. इस दौरान यहां 130-140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली. साथ ही मूसलाधार बारिश भी हुई. इसके चलते कम से कम 22 लोग घायल हो गये. साथ ही 23 जानवरों की भी मौत हो गयी. तेज हवाओं के कारण 524 से अधिक पेड़ और बिजली के खंभे गिर गये. जिससे करीब 940 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-big-mistake-exposed-in-pradhan-mantri-drip-irrigation-scheme/">हजारीबाग

: प्रधानमंत्री टपक सिंचाई योजना में बड़ी गड़बड़ी उजागर, पढ़िये कैसे हो रही राशि की अवैध निकासी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही