Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानव तस्करी के बाद अफीम का बड़ा बाजार बनता जा रहा झारखंड : बैधनाथ कुमार

Ranchi :   चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैधनाथ कुमार के नेतृत्व में शनिवार को बाल विवाह और मानव व अफीम तस्करी पर जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर सचिव बैधनाथ कुमार ने कहा कि आज बच्चों का जीवन खतरों से भरा है. बच्चों को अफीम की तस्करी में भी शामिल किया जा रहा है. गांव-गांव में प्लेसमेंट एजेंसी के दलाल घूमते हैं और आसानी से बच्चे इसके शिकार हो रहे. झारखंड मानव तस्करी के बाद अफीम तस्करी का बड़ा बाजार बनता जा रहा है.

बच्चों से अफीम की खेती के साथ-साथ तस्करी भी करायी जा रही

सचिव  ने कहा कि किसान लोग थोड़ा मुनाफा के लिए अपनी जमीन को बंजर बना रहे हैं. जिस जमीन पर अफीम की खेती होती है, उस जमीन पर फिर दूसरा उपज नहीं हो पाता है. अफीम की तस्करी से मिले पैसों से लोग बाइक खरीद कर लाते हैं. इसके बाद नशा कर गाड़ी चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती है और लोगों की जान जाती है. कहा कि ग्रामीण इलाकों में भी दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है. नाबालिग से अफीम की खेती के साथ-साथ तस्करी भी करायी जा रही है.

पंजाब-हरियाणा से लोग झारखंड के गांव की ओर आते 

बैधनाथ कुमार ने बाल विवाह पर कहा कि पंजाब-हरियाणा से लोग झारखंड के गांव की ओर आते हैं और दलालों के सहयोग से लड़कियों को शादी कर पंजाब और हरियाणा लेते हैं. कहा कि मंईयां योजना के आने से झारखंड की लड़कियों की तस्करी में कमी आयेगी और वे महानगरों में काम करने नहीं जायेंगी.

लोगों को जागरूक कर दिलायी गयी शपथ 

जागरूकता अभियान में पुलिस, बस चालक, ऑटो चालक, बस कंडक्टर, स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ आसपास के लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही लोगों को शपथ दिलायी गयी कि सभी लोग मिलकर काम करें, ताकि इस तरह की घटना पर रोक लगाया जा सके. कार्यक्रम में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के बैधनाथ कुमार, चंदन कुमार, अनुज शर्मा, खादगढ़ा टीओपी के एएसआई भीम सिंह, अन्य पुलिसकर्मी और खादगढ़ा बस स्टैंड के ठेकेदार व सैकड़ों बस के चालक एजेंट, खलासी स्थनीय दुकानदार व निवासी शामिल हुए.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही