Search

 
 
 

पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद पूर्व पार्षद असलम के 3 भाईयों ने किया आत्मसमपर्ण

युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी रांची के हिंदपीढ़ी के पूर्व पार्षद असलम के भाई मो. अकबर उर्फ मुन्ना, मो. अकरम उर्फ राजू और मो. दिलावर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया.
 

Ranchi: युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी रांची के हिंदपीढ़ी के पूर्व पार्षद असलम के भाई मो. अकबर उर्फ मुन्ना, मो. अकरम उर्फ राजू और मो. दिलावर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस के बढ़ते दबिश से परेशान होकर तीनों आरोपियों ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया.

 
उल्लेखनीय है कि इससे हिंदीपीढ़ी थाना की पुलिस को इन तीनों व्यक्तियों के घर का कुर्की जब्ती करने का आदेश कोर्ट से मिल गया था और बुधवार को कोतवाली डीएसपी प्रकाश स्वीकृत नेतृत्व में पुलिस की टीम इन तीनों व्यक्तियों के घर की कुर्की जब्ती करने वाली थी. हालांकि इससे पहले ही तीनों ने आत्मसमर्पण कर दिया.

 

 23 जनवरी को सभी के खिलाफ दर्ज की गई है प्राथमिकी 


दरअसल बीते 23 जनवरी को हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र निवासी कलीम ने असलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था. उसने आरोप लगाया है कि 22 जनवरी को मोजाहिद नगर निवासी पूर्व पार्षद व उसके भाईयों ने मिलकर इरशाद उर्फ अप्पू पर जानलेवा हमला किया. जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. मारपीट की इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही