Search

आईपीएल के बाद हार्दिक पंड्या ने धोनी की जमकर की तारीफ, कहा-अच्छे के साथ हमेशा अच्छा होता

LagatarDesk :  आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया. वहीं गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2023 जीतने का सपना टूट गया. मैच के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस टूर्नामेंट को लेकर बातचीत की. जब उनसे महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछा गया तो उनके चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था. इसके बावजूद हार्दिक पंड्या ने धोनी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो धोनी के लिए बहुत खुश हैं. नियति ने उनके लिए यह लिखा था. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें माही से हारने में कोई दिक्कत नहीं है. धोनी की तारीफ में आगे कहा कि अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छी चीजें होती हैं. कहा कि उन पर भगवान की दया हमेशा रहती है. लेकिन आज की रात महेंद्र सिंह धोनी की थी. हार्दिक ने साईं सुदर्शन की भी तारीफ की. कहा कि साईं सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और 8 चौके लगाये. (पढ़ें, राजस्थान,">https://lagatar.in/chance-of-rain-with-thunder-and-lightning-in-nine-states-including-rajasthan-delhi/">राजस्थान,

दिल्ली समेत नौ राज्यों में आंधी चलने, बिजली गरजने के साथ बारिश की संभावना)

टॉस जीतकर सीएसके ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था

बता दें कि सोमवार को खेले गये आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में सीएसके ने टॉस जीतकर  पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214 रन बनाये. चेन्नई को जीत के लिए 215 रनों का टारगेट मिला. मैच शुरू होते ही चेन्नई की पारी के तीसरी बॉल पर ही बारिश शुरू हो गयी और मैच को रोक दिया गया. काफी देर इंतजार करने के बाद 12:10 पर मैच को दोबारा शुरू किया गया. डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार, चेन्नई को जीत के लिए 15 ओवर में 171 रनों का टारगेट मिला. आखिरी दो ओवरों में रविंद्र छका और चौका लगाकर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को जीत दिला दी. फिनिशर रविंद्र जडेजा ने छह बॉल पर नाबाद 15 रन बनाये. इसे भी पढ़ें : पारिवारिक">https://lagatar.in/family-dispute-firing-case-police-engaged-in-recovering-weapons-on-the-spot-of-the-accused/">पारिवारिक

विवाद गोलीबारी मामला : आरोपी के निशानदेही पर हथियार बरामद करने में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp