Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दल करेंगे मीटिंग, भाजपा सरकार को हटाने की बनायेंगे रणनीति

NewDelhi : भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाने के लिए 19 राजनीतिक दलों के आला नेताओं की बैठक अप्रैल माह के अंत में नहीं, बल्कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद होगी. कांग्रेस सूत्रों के हवाले से सोमवार को यह खबर आयी है. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अगले माह मई में किसी भी समय मीटिंग बुला सकते हैं. खबर है कि उन्होंने विभिन्न दलों के नेताओं से इस संबंध में चर्चा कर ली है.                 ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विपक्षी दलों के नेताओं की मुलाकात का दौर लगातार जारी

जान लें कि विपक्षी दलों के नेताओं की मुलाकात का दौर लगातार जारी है. सभी भाजपा के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. न लें कि बिहार के CM नीतीश कुमार सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले थे. नीतीश कुमार ने कहा कि वह अधिक से अधिक विपक्षी दलों को साथ लाने के प्रयास में जुटे हुए हैं.

मोदी सरकार कोई कल्याणकारी काम नहीं कर रही  

सूत्रों के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे भी निकट भविष्य में अखिलेश यादव और ममता बनर्जी से बातचीत करनेवाले हैं. नीतीश कुमार इस माह की शुरुआत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और खडगे से दिल्ली में मिल चुके हैं. बता दें कि सोमवार को लखनऊ में अखिलेश से मुलाकात करने के बाद नीतीश ने भाजपा पर हल्ला बोलते हुए और था कहा कि मौजूदा मोदी सरकार कोई कल्याणकारी काम नहीं कर रही है. वह केवल प्रचार-प्रसार करने में लगी हुई है.

नीतीश ने कहा, पद की चाह नहीं

इस क्रम में उन्होने संवाददाताओं से कहा कि वे अपने लिए कोई पद की चाह नहीं रख रहे. उनका प्रयास देश की भलाई के लिए काम करने का है. नीतीश के साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. इस अवसर पर अखिलेश यादव भी पीछे नहीं रहे, कहा कि महंगाई अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है. भाजपा सरकार को अविलंब दिल्ली से हटाने की जरूरत है [wpse_comments_ template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही