Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : 550 जवानों को मारने के बाद अब नक्सली कह रहे पुलिस हमारी दुश्मन नहीं

SAURAV SINGH Ranchi :   झारखंड अलग राज्य बनने के बाद से अब तक यानी 25 सालों में नक्सली हमले में 550 जवान मारे गये हैं. इतने जवानों को मारने के बाद अब नक्सली कह रहे हैं कि पुलिस हमारी दुश्मन नहीं है. नक्सलियों ने कहा है कि हमारी पार्टी पुलिस जवानों को कभी दुश्मन के तौर पर नहीं देखती है. उल्लेखनीय है कि साल 2000 से लेकर अप्रैल 2025 तक नक्सली हमले में 550 जवान शहीद हुए हैं. हालांकि इन 25 सालों में 798 नक्सली भी मारे गये हैं. गौरतलब है कि बीते आठ अप्रैल को भाकपा माओवादियों के नक्सलियों ने दूसरी बार केंद्र व राज्य सरकार से शांति वार्ता की अपील की है. यह निर्णय नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने लिया है. इसको लेकर उत्तर-पश्चिम सब जोन ब्यूरो के प्रभारी रूपेश ने बयान भी जारी किया. जारी बयान के अनुसार, केंद्रीय कमेटी की ओर से शांति वार्ता के लिए उचित माहौल बनाने की अपील की गयी थी. कमेटी का कहना है कि अगर नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलते रहेंगे, तो बातचीत संभव नहीं हो पायेगी. इसके लिए युद्धविराम की मांग भी की गयी थी. केंद्रीय कमेटी ने बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को भी शीघ्र रोकने की मांग की थी. सरकार से अनुरोध किया था कि शांति वार्ता के लिए उचित माहौल तैयार करें. 25 सालों में नक्सली हमले में 550 जवान शहीद :
  • - 2000: 03
  • - 2001: 44
  • - 2002: 77
  • - 2003: 19
  • - 2004: 36
  • - 2005: 28
  • - 2006: 48
  • - 2007: 08
  • - 2008: 38
  • - 2009: 38
  • - 2010: 71
  • - 2011: 29
  • - 2012: 25
  • - 2013: 26
  • - 2014: 14
  • - 2015: 05
  • - 2016: 08
  • - 2017 : 04
  • - 2018 : 10
  • - 2019 : 13
  • - 2020 : 02
  • - 2021 : 06
  • - 2022 : 02
  • - 2023 : 05
  • - 2024 : 03
  • - 2025 (11 अप्रैल तक) : 01
  • - कुल : 550
798 नक्सली मार गिराये गये
  • - 2000 : 11
  • - 2001 : 38
  • - 2002 : 15
  • - 2003 : 44
  • - 2004 : 18
  • - 2005 : 20
  • - 2006 : 34
  • - 2007 : 46
  • - 2008 : 61
  • - 2009 : 61
  • - 2010 : 46
  • - 2011 : 50
  • - 2012 : 29
  • - 2013 : 57
  • - 2014 : 39
  • - 2015 : 37
  • - 2016 : 40
  • - 2017 : 27
  • - 2018 : 25
  • - 2019 : 31
  • - 2020 : 18
  • - 2021 : 08
  • - 2022 : 13
  • - 2023 : 14
  • - 2024 : 11
  • - 2025 (11 अप्रैल तक) : 05
  • - कुल : 798

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही