Gumla : घाघरा में युवक की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया है. यह घटना घाघरा थाना क्षेत्र के आदर निमिया ढलान परसागढ़ा में हुई है. शुक्रवार को युवक का अधजला शव मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची. आशंका जताई जा रही है कि पहले युवक की हत्या की गई. फिर तेल छिड़क कर शव को जला दिया गया. शव बुरी तरह से जल जाने के कारण अब तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है.
मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है
पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर कैंप कर रहे हैं. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सुबह खेत में अधजला शव देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी. घाघरा थाना की पुलिस मौक पर पहुंच कर हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ें – सुनील">https://lagatar.in/sunil-bhaskar-zap-dig-surendra-jha-becomes-sp-of-jharkhand-ats/">सुनील
भास्कर जैप डीआईजी, सुरेंद्र झा बने झारखंड एटीएस के एसपी [wpse_comments_template]
भास्कर जैप डीआईजी, सुरेंद्र झा बने झारखंड एटीएस के एसपी [wpse_comments_template]
Leave a Comment