Search

बिहार: लंबे समय बाद खुले विद्यालय, अभिभावकों की सहमति जरुरी

Patna: लंबे इंतजार बाद आखिर में बिहार में स्कूल और कॉलेज खुल गये. बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह है. ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों में व्याकुलता बढ़ती जा रही थी. पढ़ाई को लेकर गंभीरता कम हो रही थी. सरकार के आदेश के तहत इस दौरान क्लास में बच्चों की उपस्थिति पचास फीसदी रहेगी. सोमवार को राजधानी के कॉलेज ऑफ कॉमर्स और एन कॉलेज समेत दूसरे इंटर कॉलेज खुल गये. गाइडलाडन के तहत स्कूल और कॉलेज प्रबंधन को पढ़ाई जारी रखना है. इसे भी पढ़ें-शिक्षा">https://lagatar.in/education-minister-said-cbse-exams-are-possible-after-february-signs-of-being-in-march-dates-are-being-churned/11645/">शिक्षा

मंत्री ने कहा, CBSE परीक्षाएं फरवरी के बाद संभव , मार्च में होने के संकेत, तिथियों पर मंथन जारी  

प्राइमरी स्कूल पर हो सकता है फैसला

बताया जा रहा है कि स्कूल और कॉलेज खुलने के बाद सरकार इसी महीने प्राइमरी स्कूल खोलने पर भी विचार कर सकती है. दूसरी तरफ कुछ बड़े निजी स्कूलों में सिर्फ परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को बुलाया जा सकता है. इसमें पटना के डॉन बॉस्को एकेडेमी समेत कई स्कूल हैं. जब स्कूल और कॉलेज खुलेंगे तो माहौल बदलेगा और इससे विद्यार्थियों को फायदा होगा. इसे भी पढ़ें-शिक्षा">https://lagatar.in/azad-decree-of-education-department-no-letter-now-email-will-accept-complaint/8424/">शिक्षा

विभाग का अजब फरमान: चिट्ठी नहीं अब Email से होगी शिकायत स्वीकार

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//